फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Course: कम समय कोई भी कर सकता है गूगल के ये फ्री कोर्स, जॉब के लिए इंटरव्यू में मिलेगी सहायता

Tue, 07 Jan 2025 10:27 AM IST
शाहीन परवीन प्रवेंद्र सिंह बिरला, करिअर एक्सपर्ट

सार

Google Free Course: गूगल ने कुछ फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं। इन फ्री कोर्सेज को करने के लिए न तो ज्यादा समय की जरुरत होती है और न ही किसी विशेष डिग्री या अनुभव की।
विज्ञापन
1 of 5
Google Free Course - फोटो : freepik
Google Free Course: भाग-दौड़ भरी इस दुनिया में लोगों के पास समय का अभाव है, खासकर छात्रों और पेशेवरों के पास। पेशेवर जगत में भी प्रतिस्पर्धा दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है और ज्यादा तवज्जो उन्हें ही दी जाती है, जिनके पास कुछ ऐसे कौशल हों, जिनकी जॉब मार्केट में डिमांड हो। ऐसे में, अगर आप भी कोई छात्र या पेशेवर हैं, तो आपके लिए सबसे बड़ी समस्या बन जाती है कम समय में नए कौशल सीखना या कोई सर्टिफिकेशन कोर्स करना। 

इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गूगल ने कुछ फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं। इन कोर्सेज को करने के लिए न तो ज्यादा समय की जरूरत होती है और न ही किसी विशेष डिग्री या अनुभव की। इन कोर्सेज के जरिये आपको पायधन की बारीकियां, कार्यस्थल पर काम करने के तरीके, डिजिटल मार्केटिग तथा ई-कॉमर्स के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की विभिन्न तरकीबों को जानने का मौका मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Google Free Course - फोटो : freepik

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट 

गूगल का यह कोर्स प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में करिअर बनाने वाले छात्रों के लिए अधिक उपयोगी है। इस कोर्स के दौरान गूगल के विशेषज्ञ आपको एआई का प्रशिक्षण देकर इसकी अवधारणाओं से परिचित करवाएंगे। इसके अलावा, आप प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए जरूरी कौशल, प्रभावी प्रोजेक्ट डॉक्यूमेंटेशन बनाने का तरीका, एजाइल प्रोजेक्ट और रकम ईवेंट के गुण भी सीख पाएंगे। लिंक tinyurl.com/53/37xjm के जरिये आप इस कोर्स में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Google Free Course - फोटो : freepik

आईटी ऑटोमेशन विध पायधन 

गुगल के छह महीने के इस कोर्स में प्रोग्रामिंग भाषा पायचन पर कैश कोर्स, ऑपरेटिंग सिस्टम के साध बातचीत करने के लिए पायथन का उपयोग, गिट और गिटहब का परिचय, ट्रबलशूटिंग और डिबगिंग तकनीके जैसे विषय शामिल हैं। कोर्स के बाद आप पायथन स्क्रिप्ट लिखकर कार्यों को संचालित करने, क्लाउड मशीनों और वर्चुअल मशीनों का प्रबंधन करने तथा विभिन्न आईटी समस्याओं को आसानी से हल करने में सक्षम होंगे। आप इस लिंक tinyurl.com/4eknm7p6 के जरिये कोर्स में शामिल हो सकते हैं।

4 of 5
Google Free Course - फोटो : freepik

वर्कस्पेस एडमिनिस्ट्रेटर 

पहली नौकरी कर रहे या शुरुआत करने वाले पेशेवरों के लिए यह कोर्स बेहद कारगर है। यह कोर्स आपको कार्यस्थल पर अपने शुरुआती दिनों को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए तैयार करेगा। कोर्स में आपको वर्कस्पेस, वर्कस्पेस की सुरक्षा और वर्कस्पेस के मेल को प्रबंधित करना सिखाया जाएगा। कोर्स की अवधि एक माह है। कोर्स का लिंक tinyurl.com/2pikacc है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Google Free Course - फोटो : freepik

डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स 

इस कोर्स में आप केनवा, कॉन्स्टेंट कॉन्टैक्ट, गूगल विज्ञापन, छूटसूट, हचस्पॉट, मेलचिम्म, शॉपिफाई और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म का बेहतर तरीके से उपयोग करना सीखेंगे। यह कोर्स डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स स्टोर बनाने तथा ऑनलाइन प्रदर्शन का विश्लेषण करने जैसे डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स की बारीकियों से परिचित करवाएगा। आप लिंक tinyurl.com/zetebkht के जरिये कोर्स में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें