Pilot Language: हर दिन लाखों लोग हवाई सफर करते हैं, लेकिन हाल ही की दो बड़ी घटनाओं यानी अहमदाबाद का विमान हादसा और केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश ने एक बार फिर फ्लाइट से जुड़े सुरक्षा पहलुओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि उड़ान के दौरान जो शब्द सुनाई देते हैं, उनका असल मतलब क्या होता है?
एयरपोर्ट की अनाउंसमेंट से लेकर पायलट की इमरजेंसी कॉल तक, एविएशन की दुनिया में कुछ टर्मिनोलॉजी इतनी अहम होती हैं कि उनकी समझ हर यात्री के लिए जरूरी हो जाती है। ये शब्द महज तकनीकी नहीं, बल्कि आपकी उड़ान की सुरक्षा और दिशा से गहराई से जुड़े होते हैं।