Career In Medical: नीट-यूजी यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट के नतीजे आ चुके हैं और कुछ अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों के लिए यह खबर शायद वैसी न हो जैसी उन्होंने उम्मीद की थी। हर साल, लाखों छात्र कड़ी मेहनत करके डॉक्टर बनने की चाहत लिए इस परीक्षा में शामिल तो होते हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा के कारण इसमें सफल नहीं हो पाते हैं।
अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो परेशान या हताश न हों। बेशक यह वक्त आपके लिए निराशा भरा हो सकता है, लेकिन यही समय सोचने, फिर से योजना बनाने और खुद को मजबूत करने का एक बेहतरीन मौका भी है। याद रखें इस परीक्षा को पास न कर पाना कॅरिअर का अंत नहीं है, बल्कि कुछ और वैकल्पिक तरीके भी हैं।