School Holiday: त्योहारों के सीजन के आते ही देश के कई राज्यों में स्कूलों में अवकाश की घोषणाएं कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और बिहार में छात्रों और शिक्षकों के लिए लंबी छुट्टियों का एलान किया गया है। ये छुट्टियां केवल दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के लिए ही नहीं, बल्कि सर्वेक्षण कार्यों के लिए भी दी गई हैं। आइए जानें, किन राज्यों में स्कूल कितने दिन के लिए बंद रहेंगे।