BTech CS/IT
- फोटो : istock
BTech IT में करिअर की संभावनाएं
आईटी स्पेशलिस्ट्स के पास भी फाइनेंस, आर्ट्स, मेडिसिन और डिफेंस सहित विभिन्न इंडस्ट्रीज में रोजगार की प्रचुर संभावनाएं होती हैं। इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो, एक्सेंचर, एचसीएल इंफोटेक और आईबीएम जैसी आईटी कंपनियां अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशंस को आगे बढ़ाने के लिए कुशल प्रोफेशनल्स की तलाश में रहती हैं। इसके अलावा, बीएसएनएल, इसरो, सीडीआईटी और सीडीएसी जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भी आईटी प्रोफेशनल्स को भरपूर अवसर प्रदान करती हैं।