क्या आपको नोवेल कोरोनावायरस संक्रमण की जांच करानी चाहिए?
अगर आपको तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो पहले अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से मिलें। अगर वे कहते हैं तो जांच जरूर कराएं।
ये भी पढ़ें : दुनियाभर में दहशत फैला रहे इस वायरस का नाम 'कोरोना' ही क्यों, ये है कारण
अगर कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए तो क्या करें?
जिस दिन आखिरी बार आप उस व्यक्ति के संपर्क में आए थे, उससे 28 दिनों तक रोज खुद में तेज बुखार, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षणों पर नजर रखें। अगर ये लक्षण मिलते हैं, तो स्वास्थ्य केंद्र में जाएं और उपचार कराएं।