फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Tips: हर छात्र में छिपा है टॉपर बनने का दम, सही तकनीक-मेहनत और जूनून ही है सफलता की चाबी; देखें टिप्स

Tue, 07 Oct 2025 04:23 PM IST
शाहीन परवीन संध्या नानकानी, द न्यूयॉर्क टाइम्स

सार

Study Techniques: जन्म से कोई टॉपर नहीं होता। हर छात्र की अपनी सीखने की शैली होती है, और सही तरीके से पढ़ाई करके साधारण विद्यार्थी भी असाधारण बन सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Hard Work: कोई भी विद्यार्थी जन्म से टॉपर नहीं होता, बल्कि उसके सीखने के तरीके, सोच और आदतें ही उसे मेधावी छात्र बनाती हैं। एक अच्छा छात्र बनने के लिए जरूरी है कि केवल किताबों में वक्त और मेहनत खपाने के बजाय आप सही व प्रभावी अध्ययन आदतों को अपनाएं। यह तभी संभव है, जब आप जानें कि कौन-सी तकनीक आपके लिए बेहतर तरीके से काम करेगी। 

लगातार रटना, बिना ब्रेक के पढ़ना या सिर्फ नोट्स बनाते रहना पढ़ाई का सही तरीका नहीं है, बल्कि इसके लिए सही अध्ययन की तकनीकों को अपनाना, प्रयोग करना, अपनी योजना तैयार करना तथा खुद को समझना बेेहद जरूरी है। इस लेख में आप जानेंगे कि कैसे पढ़ाई के सही तरीके अपनाकर आप अपनी कमजोरियों को पहचानने, उन्हें सुधारने व चीजों को लंबे समय तक याद रखने में सक्षम हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

पढ़ने का अपना तरीका खोजिए

सोचिए कि आपके माता-पिता और शिक्षकों ने अब तक आपको पढ़ाई की जो आदतें सुझाई हैं-जैसे रोज पढ़ना, समय पर होमवर्क करना या ध्यान से सुनना, में से कौन-सा तरीका आपके लिए कारगर साबित नहीं हुआ और क्यों? इनसे इतर क्या आपने कोई नया तरीका आजमाया, जो बेहतर साबित हुआ? साथ ही, तरह-तरह के छात्रों के अनुभव इकट्ठा करें और निष्कर्ष निकालें कि क्या कुछ आदतें सभी के लिए समान रूप से कारगर होती हैं या हर छात्र के लिए अलग-अलग तरीके काम करते हैं। उसी आधार पर आप भी अपने पढ़ने का तरीका तय कीजिए।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विषयों को आपस में जोड़ना सीखें

विभिन्न विषयों को आपस में जोड़कर पढ़ने से पढ़ाई न सिर्फ अधिक रोचक, बल्कि ज्यादा अर्थपूर्ण बनती है। आप किसी सामान्य थीम या समस्या, जैसे पर्यावरण या तकनीक के आधार पर विभिन्न विषयों की जानकारी को आपस में जोड़ सकते हैं।

प्रोजेक्ट आधारित गतिविधियों के जरिये आप विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र और कला जैसे विषयों की अवधारणाओं को एक साथ प्रयोग में ला सकते हैं। डिजिटल टूल्स के माध्यम से आप अपने विचारों को प्रभावी और रचनात्मक ढंग से व्यक्त कर सकते हैं।

4 of 5
- फोटो : freepik

ब्रेक भी है जरूरी

आप पढ़ाई के बीच में उचित अंतराल (ब्रेक) लेकर अपनी सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बना सकते हैं। लंबे समय तक पढ़ने के बजाय पढ़ाई को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटना बेहतर होता है। इससे दिमाग को सुकून मिलता है और दोबारा ध्यान केंद्रित करना आसान होता है। नई शुरुआत करने से पहले पढ़े हुए टॉपिक्स की समीक्षा करने से याददाश्त मजबूत होती है। ब्रेक ले लेकर पढ़ने से रटने की प्रवृत्ति भी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

स्मरण कौशल को निखारें

अपने स्मरण कौशल को निखारने के लिए आप माइंड मैप, चार्ट और फ्लैश कार्ड जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे किसी भी जानकारी को दृश्य रूप में व्यवस्थित किया जा सकता है, जिससे उसे समझना व लंबे समय तक याद रखना और भी आसान हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें