सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
8 और 9 अक्तूबर को मिलेगा शिक्षकों को ट्रेनिंग
यह प्रशिक्षण 8 और 9 अक्तूबर को 'एआई-मध्यस्थ कक्षा परियोजना' के तहत आयोजित किया जाएगा, जो शिक्षकों को शिक्षा में एआई का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और उपकरणों से लैस करने के लिए डिजाइन की गई एक विशेष पहल है।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 1,075 सरकारी स्कूल, 16,633 शिक्षक और 8,24,224 छात्र हैं।
एससीईआरटी के अनुसार, यह कार्यक्रम दो चरणों में लागू किया जाएगा।
पहले चरण में, 50 सरकारी स्कूलों के 100 कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों को दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये शिक्षक अपने-अपने स्कूलों के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे।