दिल्ली विश्वविद्यालय यानी डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया सोमवार, दो अगस्त से शुरू हो रही है। कई छात्र 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद अक्सर कोर्स या पाठ्यक्रम के चयन को लेकर उलझन में रहते हैं तो वहीं, कुछ बेहतर विश्वविद्यालय या कॉलेज के चुनाव को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं।
हालांकि, देश के लाखों विद्यार्थियों की पहली पसंद दिल्ली यूनिवर्सिटी रहती है। क्योंकि, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) भारत के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। हर साल लाखों दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए प्रवेश आवेदन फॉर्म भरते हैं, लेकिन वास्तव में कुछ हजार विद्यार्थियों को ही डीयू में एडमिशन मिलता है।
आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट
entry.uod.ac.in और
uod.ac.in पर जा सकते हैं। 65 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा 26 सितंबर से शुरू होगी। इस बार देश के 27 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थी यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट
entry.uod.ac.in और
uod.ac.in पर जा सकते हैं।