exam
- फोटो : संवाद
मंगलसूत्र और चूड़ियां भी उतरवाईं, कुर्ते व सूट पर चली कैचियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान में कई परीक्षा केंद्रों पर लड़कों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारें लगवाकर व्यक्तिगत रूप से जांच की गई। जांच के दौरान चप्पल और जूते भी बाहर उतार दिए गए। छात्राओं को दुप्पट्टे उतारने के लिए मजबूर किया गया तो विवाहित महिला उम्मीदवारों को सुहाग की निशानी मंगलसूत्र, चूड़ियां, चेन, ब्रेसलेट कंगन और हेयर क्लिप तक उतरवा लिए गए। वहीं, जिन महिलाओं के कुर्ते या सूट के बटन लगे थे, उन्हें भी कैंची से काटा गया। इतना ही नहीं छात्रों को अपने जख्मों से पट्टी हटाने को कहा गया। इससे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।