फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Decisions: बड़े फैसलों का इंतजार छोड़ें, छोटे-छोटे निर्णयों से भी बदल सकते हैं हालात; बना सकते हैं अपनी पहचान

Mon, 11 Aug 2025 02:35 PM IST
शाहीन परवीन एलेक्स बुडक, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Big Decisions: अक्सर हम सोचते हैं कि जिंदगी बदलने के लिए बड़े फैसले जरूरी हैं, लेकिन हकीकत में रोजाना लिए गए छोटे-छोटे निर्णय ही हमारी सोच, व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Personal Growth: मौजूदा दौर में जब आर्थिक संकट, राजनैतिक अस्थिरता, नैतिक दुविधाएं और सार्वजनिक अविश्वास बढ़ रहे हैं, तो पेशेवरों को सिर्फ रणनीति सोच की ही नहीं, बल्कि साहस दिखाने की भी जरूरत होती है। सामान्य भाषा में साहस को किसी कठिन परिस्थिति में कोई चुनौतीपूर्ण फैसला लेना ही समझा जाता है, जबकि यह उन रोजमर्रा के छोटे लेकिन निर्णायक क्षणों में भी दिखता है, जहां जोखिम, डर या संदेह है, जहां जोखिम, डर या संदेह के बावजूद सही निर्णय लेना जरूरी होता है।

 पेशेवर जब अनिश्चिचितता भरे माहौल में भी अपने मूल्यों को ध्यान में रखकर ऐसे निर्णय लेते हैं, तो वही उनकी असली हिम्मत कहलाती है। नीचे बताए गए चार तरीकों से आप रोजाना न केवल बेहतर निर्णय ले सकते हैं, बल्कि एक बेहतरीन पेशेवर भी बन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अपने मूल्यों को जानिए 

किसी भी इन्सान में नैतिक साहस का होना बेहद जरूरी है। यह सीधे तौर पर आपके मूल्यों से जुड़ा हुआ होता है। यदि आप इसे लेकर स्पष्ट नहीं हैं, तो कठिन परिस्थितियों में सही फैसले लेना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसा करने के लिए अपने मूल्यों को पहचानें, उन्हें परिभाषित करें और यह सुनिश्चित करें कि आपके दैनिक निर्णयों में उसकी झलक दिखाई पड़े।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : freepik

बिना डरें रखें अपनी बात

कार्यस्थल पर बहुत से लोग चुप रहते हैं। इसका प्रमुख कारण अस्वीकृति का डर होता है, जो उन्हें बोलने से रोक देता है। ऐसी स्थिति में सामाजिक साहस का विकास करना जरूरी है। इसके लिए, अपने विचार व्यक्त करने के लिए पहले उसमें होने वाले जोखिमों को स्वीकार करें। जब आप विरोध का सामना करें, तो घबराने के बजाय स्पष्टता और बिना डर के अपनी बात रख पाएंगे।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

नई सोच को अपनाएं 

लंबे समय तक किसी रणनीति का पालन करने पर आप उसमें इतनी सहजता महसूस करने लगते हैं कि उसे ही एकमात्र सही तरीका मान बैठते हैं। सफलता के लिए लचीलापन और नई सोच का होना बेहद जरूरी है।
 
इसके लिए अपने अंदर बौद्धिक साहस की भावना जगाएं। इसका अर्थ है अपनी मानसिकता को उस समय बदलने का साहस दिखाना, जब आपको गलत साबित किया जाए। ऐसा करने के लिए जरूरी है कि जब आपके विचार गलत सावित हों, तो उसे अहं का मामला न बनाएं। अपनी गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

प्रयोग करने से कतराएं नहीं 

जिंदगी में कई मौके ऐसे भी आएंगे, जब आपको अपने फैसलों में रचनात्मक साहस दिखाने की नौबत आएगी। इसके लिए जोखिम वाले प्रयोगों को करने के लिए सुरक्षित माहौल बनाएं और छोटे स्तर पर परीक्षण करके उसके परिणामों से सबक लें। रचनात्मकता एक ऐसा कौशल है, जिसे अभ्यास से निखारा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें