फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में करना चाहते हैं पढ़ाई, ये टॉप स्कॉलरशिप करेंगी मदद

Mon, 24 Jun 2019 03:59 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पहले समय में जर्मनी मेें पढ़ाई करना किसी सपने से कम नहीं था पर अब ऐसा नहीं है। जर्मनी में शिक्षा का स्तर काफी आगे बढ़ चुका है। यही कारण है कि हर साल जर्मनी जाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में 7 प्रतिशत वृद्धि हो रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जर्मनी के विश्वविद्यालयों के लिए आवेदन कैसे करें और कौन सी स्कॉलरशिप आपके काम आ सकती हैं, पढ़ते हैं अगली स्लाइड में...
विज्ञापन

2 of 5
जर्मनी के विश्विद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए यहां दिए हैं कुछ मुख्य तथ्य
प्रवेश प्रक्रिया हर संस्थान की अलग-अलग होती है। सबसे पहले आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपने जिस विश्वविद्यालय का चयन किया है क्या आपको उसकी पूरी जानकारी है...? यदि आप किसी कोर्से में एडमिशन लेना चाहते हैं और आपको इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है या आपको समझ नहीं आ रहा कि कैसे आवेदन करें तो विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय पर जाएं और संपर्क करें। किसी भी विषय पर सहायता और सलाह देने के लिए स्टाफ के सदस्य उपलब्ध होते हैं। 

आमतौर पर मांगे जाते हैं ये दस्तावेज-
  1. आपकी उच्चतर शिक्षा प्रवेश योग्यता की फोटोकॉपी और मूल भाषा में कोई अन्य प्रासंगिक योग्यता प्रमाणपत्र
  2. एक पासपोर्ट साइज फोटो
  3. आपके पासपोर्ट की फोटोकॉपी (व्यक्तिगत जानकारी और फोटो आईडी)
  4. भाषा दक्षता का प्रमाण (एक परीक्षण प्रमाण पत्र या ऑनलाइन समकक्ष)
अधिकांश जर्मन विश्वविद्यालयों में सेमेस्टर के लिए आवेदन की प्रक्रिया मई की शुरुआत में शुरू होती है और जुलाई के मध्य में समाप्त होती है और गर्मियों के लिए प्रक्रिया दिसंबर की शुरुआत और मध्य जनवरी के बीच संपूण होती है। समय सीमा समाप्त होने के लगभग एक से दो महीने बाद छात्रों को एक औपचारिक स्वीकृति या अस्वीकृति पत्र प्राप्त होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
आइंस्टाइन फेलोशिप, जर्मनी-
आइंस्टाइन फेलोशिप कुछ चुनिंदा विषय के छात्रों को फेलोशिप देता है। आपको बता दें,नेचुरल साइंसेज के अलावा ह्यूमैनिटी और सोशल साइंसेज ये तीन ऐसे विषय हैं जिनके लिए ये फेलोशिप दी जाती है। जो लोग फेलोशिप करते हैं उन्हें मंथली अलाउंस के साथ रिसर्च फंड भी मिलता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आपने पीएचडी नहीं की है तब भी आप फेलोशिप कर सकते हैं। स्टाइपेंड के रूप में 8 लाख रुपए दिए जाएंगे। छात्रों को अपने रहने के स्थान की फिक्र करने की भी जरूरत नहीं है। 5 से 6 महीने के लिए फाउंडेशन ही रहने की पूरी सुविधा देगा।

4 of 5
हुम्बोल्ड्ट रिसर्च ट्रैक स्कॉलरशिप-
जो स्टूडेंट्स जर्मनी में पढ़ना चाहते हैं उनके लिए ये स्कॉलरशिप बेस्ट रहेगी। आवेदन करने के लिए आपके पास मास्टर डिग्री होनी अनिवार्य है। बता दें, हर महीने स्कॉलर के बच्चों का चुनाव होता है, चयनित छात्रों को लगभग 30 से 32 हजार रुपये खर्च के लिए दिए जाते हैं और स्टाइपेंड के रूप में 63 हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोहेरिंगर इंगेलहिम फंड्स पीएचडी फेलोशिप-
जर्मनी के हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट से पीएचडी करना चाहते हैं तो ये फेलोशिप आपके बेहद काम आ सकती है। इस स्कॉलरशिप में साइंटिफिक रिसर्च के साथ-साथ फील्ड एक्सपेरिमेंट्स के लिए फंड मिलता है। स्टूडेंट्स को मंथली अलाउंस के रूप में 1.20 लाख रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें