ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना के विमान
- फोटो : AIR twitter
करगिल युद्ध में पाकिस्तानी सैनिक ऊंचे ठिकानों पर छिपे थे। वे 5,062 मीटर की ऊंचाई पर स्थित टाइगर हिल से भारतीय सैनिकों पर लगातार हमला कर रहे थे। ऐसी स्थिति में भारतीय सैनिकों के लिए नीचे से जंग लड़ना कठिन हो रहा था। भारतीय थल सेना मुश्किल में आ रही थी।
तब भारत ने अपनी वायु सेना को जंग में भेजा। यही वह मौका था, जब भारत ने ऑपरेशन सफेद सागर के जरिए पाकिस्तान को उसके दुस्साहस का सबसे बड़ा सबक सिखाया था।