delhi university
- फोटो : अमर उजाला
भटकते नजर आए छात्र व अभिभावक
करनाल, हरियाणा से बेटी के साथ आए एक अभिभावक ने बताया कि सुबह 10 बजे से प्रिंट आउट निकालने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन नहीं निकल रहा। दोपहर 1 बजे तक प्रिंट आउट नहीं निकलने पर वापस करनाल जाने का फैसला किया। अब वह बुधवार को फिर दिल्ली आएंगे। हालांकि, दोपहर बाद सिस्टम में सुधार होने के कारण कई छात्रों के फॉर्म डाउनलोड हुए। उधर, सर्वर धीमा होने की वजह से कॉलेजों को दाखिला मंजूर करने में भी दिक्कतें आईं।