ऐसा कहा जाता है कि अगर आप सार्वजनिक जीवन में पैर रख दें तो फिर आपका काम, नाम, परिवार, दोस्त या छुट्टियां कुछ भी निजी नहीं रह जाता। अगर वो सार्वजनिक क्षेत्र राजनीति हो तो ये बात और भी पुख्ता हो जाती है। दिल्ली चुनावों की घोषणा हो चुकी है, नामांकन का दौर जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे।
इस बीच हम आपको बातएंगे दिल्ली की ऐसी दो राजनीतिक शख्सियतों के बारे में जिन्हें दिल्ली ने खूब प्यार तो दिया ही, साथ में एक उपाधि भी दी। क्या है ये उपाधि और कौन हैं वो दो शख्सियतें? आइए जानते हैं...