Barge Rescue Operation by Coast Guard
- फोटो : ICG
तटरक्षक बल ने भी चेताया था
भारतीय तटरक्षक बल ने पिछले बुधवार को ही समुद्री नाविकों, जहाजरानी नौकाओं और तट के मछुआरों को चक्रवात के कारण समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी कर दी थी। आईसीजी के प्रवक्ता, कमांडेंट आरके सिंह ने कहा था कि एक पूर्ववर्ती तैयारी उपाय करते हुए तटरक्षक बल ने महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप द्वीप समूह के अपने तटीय जिला कमांडरों को सामान्य रूप से समुद्र में नाविकों और विशेष रूप से मछली पकड़ने वाली नौकाओं को चंक्रवात के कारण खराब मौसम की चेतावनी देते हुए निकटतम बंदरगाह या किनारे में शरण लेने का निर्देश दिया था।