फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के लिए 16.85 लाख ने कराया पंजीयन, 41 फीसदी ज्यादा मिले आवेदन

Tue, 04 Apr 2023 11:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2023: देशभर में स्नातक दाखिलों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा यानी सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2023 में कुल 16.85 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
1 of 4
Prof M Jagadesh Kumar, UGC Chief - फोटो : Social Media
CUET UG 2023: देशभर में स्नातक दाखिलों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा यानी सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2023 में कुल 16.85 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। हालांकि, 16.85 लाख में से सिर्फ 13.99 लाख उम्मीदवार ही सीयूईटी यूजी परीक्षा में भाग ले पाएंगे। क्योंकि इन्होंने ही आवेदन शुल्क का भुगतान किया है।
विज्ञापन

2 of 4
CUET : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

CUET UG 2023: बीते साल के मुकाबले 41 फीसदी ज्यादा मिले आवेदन

यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि इस बार आवेदन पत्र जमा करने वालों में शुरुआती चरण यानी बीते साल के मुकाबले चार लाख से अधिक छात्रों की वृद्धि हुई है। सीयूईटी यूजी 2022 में पहले साल के दौरान ही, 12.50 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 9.9 लाख छात्रों ने अपने आवेदन शुल्क जमा किया था। इससे सरफ है कि 2023 में CUET UG के लिए भाग लेने वाले छात्रों की कुल संख्या में 41 फीसदी की वृद्धि हुई है।

 

विज्ञापन

3 of 4
CUET : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

CUET UG 2023: नौ फरवरी से 30 मार्च तक हुए थे आवेदन

एनटीए ने 15 दिसंबर, 2022 को विश्वविद्यालयों और छात्रों को तैयार होने के लिए पर्याप्त समय देते हुए सीयूईटी-यूजी प्रवेश परीक्षा के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की था। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया नौ फरवरी, 2023 को शुरू हुई थी, और अंतिम तिथि 12 मार्च, 2023 तक रखी गई थी। हालांकि, इसे बाद में बढ़ा कर 30 मार्च, 2023 कर दिया गया था। इस विस्तार ने अधिक विश्वविद्यालयों और छात्रों को सीयूईटी यूजी में शामिल होने का विकल्प चुनने की अनुमति दी थी।

 

विज्ञापन

4 of 4
CUET UG 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

CUET UG 2023: इस बार 242 विश्वविद्यालयों में मिलेंगे दाखिले

यूजीसी प्रमुख ने कहा कि हमने सीयूईटी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी है। 2022 में 90 विश्वविद्यालय शामिल हुए थे, लेकिन 2023 में ये बढ़कर 242 विश्वविद्यालय हो गए हैं। इस महत्वपूर्ण वृद्धि से पता चलता है कि सीयूईटी यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन रहा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें