गणित के पेपर के लिए खास करें प्रैक्टिसः
उम्मीदवार अक्सर गणित विषय से काफी दूर भागते हैं और यही वजह होती है की परीक्षा में उनके कम अंक का आना। गणित विषय के अभ्यर्थियों को फॉर्म्युले को एक जगह रिविजन के लिए लिख कर रखना चाहिए। उन फॉर्म्युले से प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करते रहना चाहिए। फॉर्म्युले की सहायता से हम गणित विषय पर फोकस कर सकते हैं। जो चीज आपको नहीं आती उसके बार- बार
अभ्यास करने से आप उस विषय में अपनी अच्छी पकड़ बना सकते हैं।
कहां मिलती है नौकरीः
CTET परीक्षा को पास करने के बाद केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सर्वोदय स्कूल व अन्य सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने के योग्य हो जाते हैं। इसी के साथ प्राइवेट स्कूलों में भी अच्छी सैलरी के साथ करियर बनाया जा सकता है।