CSIR NET JRF परीक्षा 2019 ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना 25 फरवरी, 2019 को जारी की थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की अधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च यानी आज है। उम्मीदवारों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सीएसआईआर नेट प्रवेश पत्र को अपनी अधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर जल्द ही जारी करेगा।
आपको बता दें की यह परीक्षा 27 केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। यूजीसी की ओर से विज्ञान विषयों के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) आयोजित करता है, वही अन्य विषयों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) परीक्षा को आयोजित करने वाली संस्था है।
सरकारी रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।