फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं 25 दिसंबर को इन दिग्गजों का भी मनाया जाता है जन्मदिन

Tue, 25 Dec 2018 04:10 AM IST
Sneha Baluni एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्रिसमस, ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस दिन को लगभग संपूर्ण विश्व मे अवकाश रहता है। पर क्या आप जानते हैं सिर्फ ईसा मसीह ही नहीं, 25 दिसंबर को और भी ऐसे महान लोगों का जन्म हुआ है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी नहीं होगा। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों से अवगत कराएंगे। आइये जानते हैं अगली स्लाइड में ऐसे ही कुछ लोगों के नाम...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मदन मोहन मालवीय का जन्म 25 दिसंबर 1861 को हुआ। मोहन जी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही साथ ही वे आदर्श पुरुष भी थे। शिक्षा को सर्वोपरी मानने वाले ये महान पुरुष भारत के पहले और अन्तिम व्यक्ति थे, जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया। और भी कई ऐसे पुरस्कार थे जो ये अपने नाम कर चुके थे। इनकी मृत्यु सन् 1946 को हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
naushad - फोटो : self
नौशाद अली को कौन नहीं जानता। हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार रह चुके नौशाद अली का जन्म 25 दिसंबर, 1919 को हुआ। उन्होंने केवल 67 फिल्मों में अपनी संगीत दिया था पर फिर भी वे आज भी याद किए जाते हैं। ये सब उनते संगीत और कौशल का कमाल है। 

4 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी का देहांत अभी हाल ही में हुआ है। भारत के दसवें प्रधानमंत्री रह चुके अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ। एक प्रसिद्ध कवि होने के साथ-साथ वे पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे। इनका देहांत 16 अगस्त, 2018 को हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव एक प्रसिद्ध हास्यकलाकार हैं। उनका जन्म 25 दिसंबर,1963 में कानपुर में हुआ। भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार होने का साथ-साथ वे मुख्यत: आमआदमी और रोज़मर्रा की छोटी छोटी घटनाओं पे व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें