फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE राज्य स्टेट बोर्ड टॉपर और सिंगल गर्ल को सीट आरक्षित

Mon, 20 May 2019 01:00 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बैचलर ऑफ डिजाइन पासआउट युवाओं की मांग बढ़ रही है। मल्टीनेशनल कंपनियां ऐसे युवाओं को आकर्षक वेतन के साथ पैकेज ऑफर कर रही हैं। इसी के तहत दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू ) शैक्षणिक सत्र 2019-20 में बैचलर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम की पढ़ाई का मौका दे रहा है। बैचलर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम में सिंगल गर्ल और सीबीएसई बोर्ड समेत देश के सभी राज्यों के स्टेट बोर्ड टॉपर के लिए सीट आरक्षित रहेगी। 
डीटीयू प्रबंधन के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ डिजाइन की ओर बैचलर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आठ जून को ओपन होगी। बैचलर ऑफ डिजाइन में सीट अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेस  एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन 2019 (यूसीईईडी) की मेरिट के आधार पर मिलेगी। चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में विजुअल कम्यूनिकेशन, प्रोडक्ट डिजाइन संग इंटरैक्टिव डिजाइन कोर्स की पढ़ाई करवायी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
85 फीसदी सीट दिल्ली की आरक्षित:
  • डीटीयू प्रबंधन के मुताबिक, बैचलर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम में 85 फीसदी सीट दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 15 फीसदी सीटों पर देशभर के अन्य राज्यों के छात्रों को दाखिला मिलेगा। हालांकि, विश्वविद्यालय सिंगल गर्ल (एकमात्र बेटी) व स्टेट और सीबीएसई बोर्ड टॉपर को भी दाखिले में आरक्षण का लाभ देता है। आरक्षित  सीटों का लाभ लेने के लिए छात्रों का ऑनलाइन आवेदन में जानकारी देना आवश्यक है। इसके अलावा स्टेट और सीबीएसई बोर्ड टॉपर को टॉपर होने का प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
=
प्रति कोर्स डिफेंस वर्ग को पांच फीसदी सीट:
  • बैचलर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम में प्रति कोर्स पांच फीसदी सीट डिफेंस कैटेगिरी के लिए आरक्षित हैं। हालांकि, इसमें आगे अलग-अलग वर्ग विभाजित किए गए हैं। उन्हीं के आधार पर सीटों का आवंटन होगा। पांच फीसदी सीट दिव्यांग वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित होंगी। वहीं, कश्मीरी विस्थापित परिवारों के छात्रों को प्रति कोर्स एक-एक सीट आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन

4 of 4
साढ़े चार लाख आय वाले परिवारों को फीस में छूट:
  • डीटीयू आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को फीस में छूट देता है, जिन परिवारों की आय साढ़े चार लाख रुपये सालाना से कम होगी ऐसे परिवारों के छात्रों को फीस मिलेगी, जबकि अन्य छात्रों को पहले साल 1,66,000 रुपये सालाना, दूसरे वर्ष के छात्रों को 1,90,000 रुपये सालाना, तीसरे वर्ष के छात्रों को 2,06,000 रुपये सालाना व चौथे  वर्ष के छात्रों को सालाना 2,19,000  रुपये फीस  देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें