फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result: बीते साल ग्रेडिंग सिस्टम से जारी हुए थे रिजल्ट, ग्रेड से ऐसे कैलकुलेट करें पर्सेंटेज

Fri, 12 May 2023 11:25 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Result Grading System: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)  की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है।
विज्ञापन
CBSE Results - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
CBSE Result Grading System: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)  की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। परिणाम जारी होने के बाद करीब 38 लाख छात्र अपने परिणाम देख सकेंगे। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई ने बीते साल कक्षा 12वीं का परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम से जारी किया था। परीक्षा परिणाम नौ पॉइन्ट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम पर आधारित था। छात्रों के लिए ग्रेडिंग सिस्टम में परीक्षा परिणाम को कैलकुलेट करना थोड़ा कठिन हो जाता है। इसलिए हम लेकर आए हैं परिणाम को कैलकुलेट करने का आसान सा तरीका-

 

विज्ञापन

2 of 5
CBSE Result 2023 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

CBSE Result 2023: क्या होता है ग्रेडिंग सिस्टम?

ग्रेडिंग सिस्टम में छात्रों के परिणाम को प्रतिशत के बजाय ग्रेड के रूप में (ए-1 ग्रेड, ए-2, बी1, बी2) जारी किया जाता है। इस कारण छात्रों के लिए अपना अंक प्रतिशत में बदलना थोड़ा कठिन हो जाता है। चलिए इसको आसान तरीके से जानते हैं। अगर इस साल परीक्षा में 1000 छात्र शामिल हुए और इनमें से 800 पास हुए। अब सबसे पहले मेरिट के आधार पर ए+ ग्रेडिंग होगी। 1/8 फॉर्मूले के आधार पर 800 में से पहले 100 स्टूडेंट को ए-1 ग्रेड मिलेगा। अब बाकी बचे 700 छात्रों के लिए फिर 1/8 का फॉर्मूला लागू होगा और करीब 88 छात्रों को ए-2 ग्रेड देगा। अब बचे 612 छात्र में से 76 छात्रों को बी-1 ग्रेड मिलेगा। ऐसे ही बचे हुए बच्चों पर 1/8 का फॉर्मूला लागू किया जाएगा। यानी 67 छात्रों को बी-2 ग्रेड  मिलेगा। ऐसे ही सी-1,सी-2,डी, ई के लिए आगे की ग्रेडिंग की जाएगी। हर ग्रेड के लिए अलग पॉइन्ट दिए जाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
CBSE Result 2023 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

CBSE Result 2023: किस ग्रेड में कितने नंबर

सीबीएसई अपना परीक्षा परिणाम नौ पॉइन्ट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी करता है। जानिए किस ग्रेड में कितने नंबर होते हैं
  • ए-1 ग्रेडः 91 से 100 के बीच नंबर आने पर ए-1 ग्रेड मिलता है। इसमें ग्रेड पॉइन्ट 10 मिलते हैं।
  • ए-2 ग्रेडः 81 से 90 के बीच नंबर आने पर ए-2 ग्रेड दिया जाता है। इसका ग्रेड पॉइन्ट 9 होता हैं।
  • बी-1 ग्रेडः 71 से 80 के बीच नंबर आने पर बी-1 ग्रेड माना जाता है। इसमें 8 ग्रेड पॉइन्ट होते हैं।
  • बी-2 ग्रेडः 61 से 70 के बीच में नंबर होने पर बी-2 ग्रेड मिलता है। इसमें ग्रेड पॉइन्ट 7 मिलते हैं।
  • सी-1 ग्रेडः 51 से 60 के बीच नंबर आने पर सी-1 ग्रेड मिलता है। इसमें 6 ग्रेड पॉइन्ट होते हैं।
  • सी-2 ग्रेडः 40 से 50 के बीच नंबर होने पर सी-2 ग्रेड मिलता है। इसमें 5 ग्रेड पॉइन्ट मिलते हैं।
  • डी ग्रेडः 33 से 40 के बीच नंबर होते हैं तब डी ग्रेड दिया जाता है। इसमें ग्रेड पॉइन्ट 4 मिलते हैं।
  • ई-1: 21 से 32 के बीच नंबर होने पर यह ग्रेड दिया जाता है।
  • ई-2: 00 से 20 के बीच नंबर होने पर ई-2 ग्रेड माना जाता है। 

 

4 of 5
CBSE Result 2023 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

CBSE Result 2023: कैसे कैलकुलेट करें पर्सेंटेज

सभी नंबर कैलकुलेट करने के बाद छात्रों को अपने CGPA स्कोर को 9.5 से गुणा करना होगा। यदि आपका CGPA स्कोर 8.8 है तो आपको 8.8 को 9.5 से गुणा कर देना है। तो आपका कुल प्रतिशत 9.5*8.8= 83.6 प्रतिशत हो जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 5
चंडीगढ़ में खुशी मनातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

CBSE Result 2023: इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजे

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • parikshasangam.cbse.gov.in
  • digilocker.gov.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next