CBSE Results Date & UG Admissions 2022: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर 36 लाख छात्र- छात्राओं और उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, सीबीएसई की ओर से टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे (CBSE Term 2 Result) कब जारी किए जाएंगे, इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन कुछ अधिकारियों का दावा है कि 10वीं का रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया जा सकता है। इस बीच, लाखों छात्रों की परेशानी और भविष्य की चिंताओं को देखते हुए सीबीएसई के आग्रह पर यूजीसी (UGC) की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को अपनी प्रवेश- प्रक्रिया के संबंध में एक महत्वपूर्ण सर्कुलर जारी किया है।