CBSE 10th-12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बताया कि 10वीं और 12वीं के नतीजे तय कार्यक्रम के मुताबिक इसी माह जारी किए जाएंगे। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर परीक्षा परिणाम जारी करने की संभावित तिथि भी बता दी है। अधिकारी ने कहा कि इस साल परीक्षाएं भी देर से शुरू हुईं और 50 दिन से अधिक समय तक आयोजित की गईं। इसलिए, लोग यह मानने लगे हैं कि सीबीएसई रिजल्ट (CBSE 10th 12th Result 2022) में देरी हो रही है, जबकि ऐसा नहीं है।