सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार भी उत्तर प्रदेश की दो छात्राओं ने बाजी मारी है। हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा, दोनों ने ही 500 में से 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
टॉपर हंसिका शुक्ला साइकोलॉजी (मनोविज्ञान) विषय से आगे पढ़ाई करना चाहती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि साइकोलॉजी क्या है और इस विषय से कौन-कौन से कोर्स करके भविष्य संवारा जा सकता है...