फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2018: आवेदन के समय यह एक गलती बिल्कुल न करें, वरना एग्जाम में परेशानी झेलेंगे

Sat, 10 Feb 2018 11:03 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Apply
अगर आप नीट परीक्षा के लिए आवेदन करने जा रहे  हैं तो यह एक गलती बिल्कुल न करें। नहीं इस गलती का खामियाजा आपको एग्जाम के दौरान उठाना पड़ेगा।

 
विज्ञापन

2 of 7
online apply
एमबीबीएस, बीडीएस दाखिलों की कॉमन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में हिंदी और क्षेत्रीय भाषा वाले छात्रों को सीबीएसई दो भाषाओं में प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराएगा। केवल अंग्रेजी वाले छात्रों को एक ही भाषा में प्रश्न-पत्र मिलेगा। बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि सभी भाषाओं में छात्रों को समान प्रश्न दिए जाएंगे।


 
विज्ञापन

3 of 7
NEET
नीट की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच सीबीएसई ने विभिन्न सवालों पर अपने जवाब वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। बोर्ड इस साल नीट का आयोजन 11 भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, उड़िया, तमिल व तेलुगु) में करा रहा है।

 

4 of 7
exam
आवेदन पत्र करते हुए अगर कोई छात्र अंग्रेजी माध्यम चुनेगा तो उसे केवल अंग्रेजी में ही प्रश्न पत्र मिलेगा। इसके बाद हिंदी सहित दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं का माध्यम चुनने वाले छात्रों को उस भाषा के प्रश्न-पत्र के साथ ही अंग्रेजी में भी पेपर मिलेगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई संबंधित भाषा में मिसप्रिंटिंग होती है तो अंग्रेजी का सवाल ही सही माना जाएगा। उसके आधार पर ही मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा विशेषज्ञ विपिन बलूनी के मुताबिक छात्र सोच समझकर ही भाषा का चयन करें। अन्यथा नुकसानदायक हो सकता है। हिंदी वाले हिंदी माध्यम चुनेंगे तो बेहतर होगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
नीट में सीबीएसई ने इस बार कई सख्त प्रावधान किए हैं। परीक्षा के माध्यम को लेकर भी सख्त निर्देश हैं। एक बार आवेदन करने के दौरान छात्र ने जो भी माध्यम चुन लिया, उसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा। लिहाजा सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह एक बार सोच समझकर परीक्षा की भाषा चुनें। इसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आधार - फोटो : SELF
पहली बार सीबीएसई नीट आवेदन को सीधे यूआईडीएआई से कनेक्ट करने की वजह से छात्रों को आवेदन करने में परेशानी हो रही है। नीट आवेदन फार्म भरते वक्त जैसे ही आधार की डिटेल भर रहे हैं तो वह सीधे ऑनलाइन वेरिफाई हो रहा है। कई अभ्यर्थियों के आधार कार्ड में कोई त्रुटि है तो वह आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा सीबीएसई ने इस बार छात्रों के लिए अलग से ‘आधार एफएक्यू’ जारी किया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले वह इसे अच्छी तरह से पढ़ लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें