सीबीएसई बोर्ड 2021 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टालने या नहीं टालने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में सरकार जल्द ही निर्णय कर सकती है। संभव है कि परीक्षाएं टाल दी जाएं या फिर इन्हें ऑनलाइन आयोजित किया जाए, लेकिन आपको अपनी तैयारी मजबूत रखनी चाहिए। इसलिए, इस खबर में बोर्ड परीक्षाओं की आंसर राइटिंग स्टाइल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 04 मई से शुरू होने जा रही है।