फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड 2021 : ये है 12वीं कक्षा का नया एग्जाम पैटर्न, यहां से डाउनलोड करें सैंपल पेपर्स

Wed, 10 Mar 2021 06:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
CBSE 12th Board sample paper and preparation tips - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाल ही में बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी की है। इस संशोधन के पश्चात अब 12वीं की परीक्षाएं 4 मई, 2021 से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं सप्ताह में चार दिन दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। वहीं फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान), मैथेमैटिक्स (गणित), बायोलॉजी (जीव विज्ञान), इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) और बिजनेस स्टडीज की परीक्षाएं क्रमश: 8 जून, 18 मई, 31 मई, 24 मई, 25 मई और 12 मई को आयोजित होने जा रही हैं। आज हम इन्हीं विषयों के एग्जाम पैटर्न में हुए बदलावों को विस्तृत रूप से बताने जा रहे हैं। साथ ही इन विषयों की तैयार करने के लिए सैंपल पेपर भी उपलब्ध करा रहे हैं। अगर आप 12वीं कक्षा के छात्र हैं तो परीक्षा की दृष्टि से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।  

विज्ञापन

2 of 7
CBSE 12th Board sample paper and preparation tips - फोटो : सोशल मीडिया

फिजिक्स - सीबीएसई ने इस सत्र (2020-21) से प्रश्नपत्र में एक नया सेक्शन जोड़ दिया है। इसके अंतर्गत चार अंकों के केस-स्टडी पर आधारित दो सवाल पूछे जाएंगे। वहीं सेक्शन-ए यानी वैरी शॉर्ट आंसर क्वेश्चन में असर्शन-रीजन (दृढ़कथन-कारण) को जोड़ा गया है। जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। इस बार कुल प्रश्नों की संख्या 37 से घटाकर 33 कर दी गई है। 

सैंपल पेपर डायरेक्ट लिंक 

विज्ञापन

3 of 7
CBSE 12th Board sample paper and preparation tips - फोटो : सोशल मीडिया

केमिस्ट्री - इस विषय के प्रश्नपत्र में ऑब्जेक्टिव सवालों की संख्या 20 से घटाकर 16 कर दी गई है। इस तरह कुल सवालों की संख्या घटकर 33 हो जाएगी। इसके अलावा ऑब्जेक्टिव सवालों वाले सेक्शन में इस सत्र (2020-21) में दो पैसेज पर आधारित सवाल भी पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल के 4 उप-भाग होंगे। हर उप-भाग के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है।  

सैंपल पेपर का डायरेक्ट लिंक 

4 of 7
CBSE 12th Board sample paper and preparation tips - फोटो : सोशल मीडिया

मैथेमैटिक्स - पिछले सत्र (2019-20) में मैथेमैटिक्स के प्रश्नपत्र को चार सेक्शन - ए, बी, सी और डी में बांटा गया था। वहीं इस वर्ष (2020-21) प्रश्नपत्र को केवल दो सेक्शन - ए और बी में विभाजित किया गया है। पहले भाग में 24 अंक के ऑब्जेक्टिव (वस्तुपरक सवाल) और दूसरे भाग में 56 अंक के डिस्क्रिप्टिव (वर्णनात्मक सवाल) पूछे जाएंगे। साथ ही दो केस-स्टडी बेस्ड प्रश्नों के जुड़ने की वजह से कुल प्रश्नों की संख्या 36 से बढ़कर 38 हो गई है।  

सैंपल पेपर की डायरेक्ट लिंक   

विज्ञापन

5 of 7
CBSE 12th Board sample paper and preparation tips - फोटो : सोशल मीडिया

बायोलॉजी - जहां एक ओर पिछले सत्र (2019-20) में कुल 27 सवाल पूछे गए थे, वहीं इस बार (2020-21) कुल प्रश्नों की संख्या बढ़ाकर 33 कर दी गई है। इसके साथ ही सेक्शन-ए यानी एक अंक के सवालों में केस-स्टडी पर आधारित दो सवालों को भी जोड़ दिया गया है। इन दो सवालों में से प्रत्येक सवाल के पांच भाग होंगे, जिसमें से चार का ही उत्तर देना होगा। इस तरह प्रत्येक भाग के लिए 1 अंक मिलेगा।

सैंपल पेपर की डायरेक्ट लिंक 

विज्ञापन

6 of 7
CBSE 12th Board sample paper and preparation tips - फोटो : सोशल मीडिया

इकोनॉमिक्स - सीबीएसई द्वारा इस विषय में भी संशोधन किया है, अबकि साल (2020-21) प्रश्नपत्र में दो केस-स्टडी बेस्ड प्रश्न जोड़े गए हैं। यानी मैक्राे-इकोनॉमिक्स में एक और इंडियन इकोनॉमिक्स डेवलपमेंट वाले भाग में एक प्रश्न केस-स्टडी पर आधारित होगा। इसके अलावा पेपर पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

सैंपल पेपर की डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
CBSE 12th Board sample paper and preparation tips - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेस स्टडीज - इस बार उत्तर देने की शब्द सीमा तय कर दी गई है। तीन, चार और छह अंकों के सवाल के लिए क्रमश: 50 से 70, 150 और 200 शब्दों में ही उत्तर देना होगा। पिछले सत्र (2019-20) में एक, तीन, चार, पांच और छह अंकों के कुल 34 प्रश्न पूछे जाते थे। वहीं इस बार केवल एक, तीन, चार और छह अंकों के प्रश्न ही पूछे जाएंगे। अर्थात इस बार पांच अंक के प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। हालांकि कुल प्रश्नों की संख्या 34 ही रहेगी। केवल चार और छह अंकों की संख्या बढ़ा दी गई है। 

सैंपल पेपर की डायरेक्ट लिंक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें