फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE परीक्षार्थियों के लिए बेहद जरूरी खबर, ध्यान नहीं दिया तो एग्जाम में झेलेंगे परेशानी

Sun, 04 Feb 2018 06:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
exam
सीबीएसई की10वीं और 12वीं की बोर्ड की बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। पढ़ेंगे तो फायदे में रहेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 6
mobile
परीक्षाओं की तैयारियों के बीच सीबीएसई ने बोर्ड एग्जाम हेल्पलाइन शुरू की है। अगर छात्र परीक्षा की तैयारी करने में परेशान हैं तो वह सीधे सीबीएसई को फोन मिला सकते हैं। बोर्ड के काउंसलर आपके सवालों के जवाब देंगे। उत्तराखंड में न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता को सीबीएसई ने काउंसलर बनाया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
counseling
डॉ. सोना कौशल ने बताया कि परीक्षा के समय पर बच्चे तनाव का शिकार हो जाते हैं। वह मेहनत से पढ़ते हैं लेकिन फिर भूल जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बच्चे ऐसे भी हैं जो कि यह नहीं समझ पा रहे कि तैयारी का पैटर्न कैसा हो। कैसे समय का प्रबंधन हो।

4 of 6
counseling
कैसे रिवाइज करें। कई अभिभावक भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके बच्चे खेल में ज्यादा समय देते हैं, पढ़ाई मेें कम। ऐसे में न केवल बच्चों बल्कि अभिभावकों पर भी बोर्ड परीक्षा का दबाव बढ़ रहा है
 
विज्ञापन

5 of 6
phone
उन्होंने बताया कि ऐसी किसी भी परेशानी से पार पाने के लिए छात्र या अभिभावक सीधे सीबीएसई को फोन कर सकते हैं। फोन करने का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक का है। फोन पर सीबीएसई के काउंसलर आपके सवालों के जवाब देंगे। यह सुविधा 13 अप्रैल तक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
iphone x
यह है हेल्पलाइन का नंबर - 1800118004
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें