भर्तियों के इंतजार में बैठे युवाओं को सुनहरा मौका मिल रहा है। हुनरमंद युवा यहां अपनी काबलियत दिखाकर अच्छी नौकरी पा सकते है।
विज्ञापन
2 of 10
exam
प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण योजना को गति देने के लिए श्रम एवं सेवायोजन विभाग सक्रिय नजर आ रहा है। इस साल 22 हजार युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 10
नौकरी
इस साल कौशल विकास और स्वरोजगार मेलों से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को खासी उम्मीद है। रोजगार की राह तक और आसान हो जाती है, जब युवा विभिन्न सेक्टर में काम करने के लिए दक्ष हों।
4 of 10
नौकरी
सेवायोजन विभाग की उप निदेशक चंद्रकाता के मुताबिक वर्ष 2020 तक 45 हजार युवाओं को 40 से अधिक सेक्टर में दक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है। इस तरह इस साल ही औसतन 22 हजार से अधिक युवा विभिन्न सेक्टर में काम करने के लिए दक्ष हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 10
कोटे के पदों पर नियुक्ति नहीं
वहीं, दूसरी तरफ रोजगार मेलों से भी रोजगार की काफी उम्मीद है। पिछले साल ही सेवायोजन विभाग ने रोजगार मेलों के माध्यम से करीब 3000 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया।
विज्ञापन
6 of 10
नौकरी
इस बार श्रम एवं सेवायोजन विभाग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मंशा के अनुरूप इस लक्ष्य को कोसों पीछे छोड़ने की तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
7 of 10
नौकरी
साल का पहला रोजगार मेला इस माह गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जिले में आयोजित करने जा रहा है। सेवायोजन विभाग की उप निदेशक चंद्रकाता की मानें तो हरिद्वार में ही करीब 600 युवाओं के रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की उम्मीद है। इस तरह प्रदेश के सभी 13 जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
8 of 10
कृषि विभाग में क्लर्क बनने का मौका
राज्य में कौशल विकास का प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। इस समय प्रदेश में 219 संस्थाएं कौशल विकास का प्रशिक्षण दे रही हैं। नए साल पर लक्ष्य बड़ा है, लिहाजा उम्मीद है कि और संस्थाएं प्रशिक्षण को आगे आएंगी।
युवाओं ने हासिल किया प्रशिक्षण : 21 से 30 साल की उम्र: 8217, 10 से 20 साल की उम्र: 3075, 31 से 40 साल की उम्र: 110041 से 50 साल की उम्र: 147, 51 से 60 साल की उम्र: 07