फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board 2025: छोटे-छोटे गैप लेकर करें रिवीजन, पढ़ाई के बीच में ब्रेक जरूरी; जानें कैसे करें तैयारी

Wed, 12 Feb 2025 08:07 AM IST
शिवम गर्ग डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली, कॅरिअर काउंसलर

सार

CBSE Board Exam 2025: परीक्षा में छात्रों के लिए भावनात्मक परिवर्तन का मुख्य कारण बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कम आत्मविश्वास है, लेकिन सही रणनीति अपनाकर बोर्ड परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
Board Exam Preparation Tips In Hindi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
CBSE Board Exam Preparation Tips: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से प्रारंभ होने वाली हैं। बोर्ड परीक्षा काफी नजदीक है, जिस वजह से अच्छे अंकों के साथ सफल होने का तनाव छात्रों के बीच बना हुआ है। गौरतलब है कि तनाव होने के कारण छात्रों के लिए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाना मुश्किल होता है, जिस वजह से परीक्षा में प्रदर्शन करने की क्षमता प्रभावित होती है। हालांकि परीक्षा में छात्रों के लिए भावनात्मक परिवर्तन का मुख्य कारण बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कम आत्मविश्वास है, लेकिन सही रणनीति अपनाकर बोर्ड परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
CBSE Board 2025 - फोटो : freepik

तनाव के कारण को जानें

क्या आप इसलिए तनाव में हैं कि आपने अभी तक रिवीजन शुरू नहीं किया या अभी तक उन महत्वपूर्ण पाठों को नहीं पढ़ा, जो परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद जरूरी है? अपने तनाव का कारण जानने के लिए सबसे पहले आत्म-परीक्षण करें। इसके पश्चात परीक्षा में सफल होने के लिए सही योजना और टाइम टेबल बनाएं। फिर सही ढंग से इनका पालन करें। क्योंकि जब भी आप परीक्षा के दौरान बनाई गई योजना का क्रियान्वयन करते हैं, तो व्यवस्थित दिनचर्या आपके तनाव को दूर करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Board Exam Preparation Tips - फोटो : freepik

खुद को परखें

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने एवं खुद को परखने के लिए मॉक टेस्ट सबसे कारगर तकनीक है। आप नियमित रूप से मॉक टेस्ट देकर परीक्षा में सफल होने की संभावना को शत-प्रतिशत बढ़ा सकते हैं। आप पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों के माध्यम से घर में ही परीक्षा हॉल का माहौल बनाकर प्रश्न-पत्र हल कर सकते हैं।
 

4 of 6
CBSE Board Exam Preparation Tips - फोटो : freepik

पसंदीदा कार्य करें

युवाओं की एकाग्रता की अवधि लगभग 45 मिनट होती है। इसलिए किसी भी विषय को 45 मिनट तक पढ़ने के लिए पांच से दस मिनट का ब्रेक अवश्य लें। ब्रेक के पश्चात स्क्रीन टाइम (मोबाइल-टीवी) को छोड़कर अपना कोई भी पसंदीदा कार्य करें। आप चाहें तो बगीचे में टहलकर, संगीत सुनकर आनंद ले सकते हैं। आप ध्यान एवं नियंत्रित रूप से योग का अभ्यास करके भी तनाव को कम कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
CBSE Board Class 10th-12th Exam - फोटो : freepik

विचारों को डायरी में लिखें

परीक्षा से पहले या परीक्षा के दौरान यदि आप असहाय या अकेला महसूस कर रहे हैं, तो अपने शिक्षकों और परिजनों से अपनी समस्या जरूर साझा करें। जरूरत पड़ने पर किसी प्रोफेशनल की भी मदद ले सकते हैं। आप चाहें तो अपनी डायरी में अपनी चिंताओं, शंकाओं को लिखकर परीक्षा के तनाव को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
CBSE Board Exam 2025 - फोटो : freepik

पर्याप्त नींद जरूरी है

नींद पूरी न होने के कारण भी छात्रों की एकाग्रता पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रात में सात से आठ घंटे की पर्याप्त नींद आपकी ऊर्जा को पूरे दिन बनाए रखती है। इसलिए परीक्षा के दौरान पर्याप्त रूप से नींद अवश्य लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें