वहीं इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस के लिए आवेदक का स्टेटिस्टिक्स (सांख्यिकी) / गणित सांख्यिकी / एप्लाइड स्टेटिस्टिक्स में बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री धारक होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए आपको 200 रुपये की एग्जामिनेशन फीस भी देनी होगी। फीस आप एसबीआई की किसी भी ब्रांच में कैश के जरिए या नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के जरिए भर सकते हैं। महिला, SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट मिलेगी।