फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2018: इस दिन जारी होंगे 10वीं-12वीं परीक्षाओं के नतीजे, ये रही पूरी डिटेल्स

Fri, 16 Mar 2018 05:36 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं और अब जल्द ही रिजल्ट जारी होगा। खबर है कि परीक्षाओं के नतीजे अप्रैल 2018 के आखिरी सप्ताह तक जारी हो सकते हैं। परीक्षा की कॉपियों की जांच 17 मार्च 2018 से शुरू हो जाएगी। इस काम को करने के लिए लगभग 1.46 लाख एग्जामिनर्स रखे जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले तक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे मई में घोषित होते थे लेकिन इस बार यूपी बोर्ड के नतीजे अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया है कि बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी 2018 से शुरू हुई थीं। ऐसे में रिजल्ट भी जल्द ही जारी होंगे। बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च 2018 को समाप्त हो गई है। इसके देखते हुए ही 40 से 45 दिनों में रिजल्ट जारी हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बोर्ड का मानना है कि दोनों कक्षाओं (10वीं-12वीं) की परीक्षाओं के नतीजे जल्द से जल्द जारी होने चाहिए। उन्होंने बताया कि कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद उन्हें डबल-चेकिंग के लिए क्षेत्रीय दफ्तरों में भेजा जाएगा।

4 of 5
कॉपियों की जांच में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इवेलुएशन सेंटर्स पर भी CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बोर्ड, सुरक्षा के मद्देनजर से सिक्योरिटी फोर्सेज की भी मदद लेगा ताकि इवेलुएशन सेंटर्स पर जांच में किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस साल लगभग 66,37,018 छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 36,55,691 छात्रों ने 10वीं और 29,81,327 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें