UP Board Result 2017 : उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। खबर है कि 5 जून को रिजल्ट जारी हो सकता है। इस बार यूपी में हुए चुनाव के चलते एक तरफ जहां परीक्षा के शुरू होने में देरी हुई थी वहीं इसके रिजल्ट आने में भी देरी नजर आ रही है। पहले यूपी बोर्ड के रिजल्ट मई महीने के आखिरी तक आने वाले थे लेकिन अब 5 जून को घोषित होने की संभावना नजर आ रही है।
सूत्रों की मानें तो इस बार की परीक्षा का रिजल्ट काफी सख्ती से पेश किया जाएगा। इसका मुख्य कारण इस बार परीक्षा में हुए ताबड़तोड़ नकल और पेपर लीक है। यहाँ देखें रिजल्ट - https://goo.gl/jN7nvE
विज्ञापन
UP Board Result 2017 : नकल का रिजल्ट पर पड़ सकता है असर, जानें कैसे
2 of 5
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इसका असर रिजल्ट पर पड़ सकता है। छात्रों की कॉपियां काफी सख्ती से देखी गईं हैं और रिजल्ट पर इसका असर दिखाई देगा। हालांकि छात्रों को इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
UP Board Result 2017 : नकल का रिजल्ट पर पड़ सकता है असर, जानें कैसे
3 of 5
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार व्हाट्सएप के जरिए नकल करते छात्र पकड़ा गया था। वहीं अंग्रेजी के पेपर में कानपुर के कई छात्र नकल करते पकड़े गए थे। औचक निरीक्षण के दौरान जब एक छात्र के संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक स्मार्टफोन बरामद हुआ था। जांच पड़ताल में पता चला कि छात्र व्हाट्सएप के जरिए अंग्रेजी के सॉल्व प्रश्नों को मंगा रहा था।
UP Board Result 2017 : नकल का रिजल्ट पर पड़ सकता है असर, जानें कैसे
4 of 5
वहीं एक छात्र के पास से गाइड की पर्ची भी बरामद की गई थी। इसके अलावा एक परीक्षा केंद्र पर अंग्रेजी के पेपर में अंग्रेजी का इन्विग्लेटर मिला था। कई केंद्रों पर सामूहिक नकल की भी बात सामने आई थी। परीक्षार्थियों की कॉपी में सभी शॉर्ट क्वेश्चन एक ही क्रम में सॉल्व पाए गए।
कई परीक्षा केंद्रों पर खिड़कियों के पीछे काफी मात्रा में पर्ची और गाइड के पन्ने जांच-पड़ताल के दौरान मिले थे। सभी की कॉपी में एक जैसा और एक ही क्रम में क्वेश्चन सॉल्व पाए गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन पर पैसे लेकर नकल कराने का आरोप भी लगा है।
UP Board Result 2017 : नकल का रिजल्ट पर पड़ सकता है असर, जानें कैसे
5 of 5
दादरी, दनकौर और जेवर ब्लॉक क्षेत्र के चार इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में पास कराने के लिए 20 से 30 हजार रुपये में ठेका लिए जाने की जानकारी मिली थी। सूत्रों का कहना है कि ठेका लेकर छात्र के स्थान पर दूसरे युवकों से परीक्षा दिलाई जाती है।
सूत्रों के मुताबिक ठेका लेने के बाद छात्र का दाखिला अपने कॉलेज में दिखाया जाता है। छात्र के प्रवेश पत्र पर दूसरे का फोटो लगाकर परीक्षा दिलाई जाती है। यहां तक की संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य के द्वारा सत्यापित तक कर दिया जाता है। परीक्षा देने वाले व्यक्ति को 8,000 से 10,000 रुपये तक दिए जाते हैं।