फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके अंदर भी हैं ये कला, तो नौकरी पक्की समझिए

Tue, 21 Nov 2017 10:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
JOBS
आपको जीवन में तरक्की करनी है, तो पब्लिक स्पीकिंग यानी मंच पर बोलने की कला आनी ही चाहिए। जॉब में आजकल ग्रुप डिस्कशन का चलन ज्यादा हो गया है। इसके माध्यम से कर्मचारियों के व्यक्तित्व की विभिन्न विशेषताओं को जानने-समझने की कोशिश की जाती है और उसके बाद जाकर कहीं एक अच्छी नौकरी मिल पाती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपके अंदर अच्छा और मीठा बोलने की कला है तो आपकी नौकरी पक्की है।
 
विज्ञापन

2 of 5
JOBS
जॉब के लिए होने वाला ग्रुप डिस्कशन कई तरह का होता है, जैसे आपकी वर्क प्रोफाइल से संबंधित अथवा करंट अफेयर से संबंधित। जो भी टॉपिक हो, उस पर आपको निर्धारित नियमानुसार अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान करना होता है। बहस के दौरान आप कितने आक्रामक या रक्षात्मक हो सकते हैं, इसका आंकलन भी जीडी के माध्यम से किया जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कम बोलें पर महत्वपूर्ण बोलें
जीडी में सफलता प्रभावशाली ढंग से बोलने से मिलती है, न कि ज्यादा बोलने या तेज बोलने से। जितना संभव हो विचारों को मन में व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। तभी उस पर बोलना शुरू करें। ऐसा नहीं करने पर आप अटक सकते हैं और ऐसे में कोई दूसरा बोलने लगेगा।

4 of 5
JOBS
दूसरों की बात ध्यान से सुने
खुद बोलने की कोशिश करें। साथ ही दूसरों की बात को भी ध्यान से सुनें। इससे आपको उसके समर्थन या विरोध में बोलने के लिए प्वॉइंट मिलेंगे।जब भी बोलें, सार्थक बोलें। पूरे ग्रुप डिस्कशन के दौरान तीन-चार बार बोलें, पर सोच-समझ कर। जीडी के विषय पर आपकी पकड़ अच्छी है तो आप पहले बोलना शुरू कर दें। यदि नहीं है, तो दूसरों की बातों को ध्यान से सुनें और उनमें प्वॉइंट ढूंढ़ें। इस ढंग से आप बेहतर बोल पाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
JOBS
दूसरों को न रोके
बोलते वक्त दूसरों को बेवजह रोकना ठीक नहीं। इस दौरान आप दूसरे के चुप होने या अटकने का इंतजार करें। धाराप्रवाह बोलें और अटकने से बचें। लंबा बोलने की बजाय कम, पर संतुलित बोलना ठीक रहता है। किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे समूह को संबोधित करते हुए ही अपनी बात कहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें