ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक ऐसी परीक्षा है जिसके तहत हर वर्ष हजारों छात्र-छात्राएं नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। इस परीक्षा में कुछ सफल हो जाते हैं लेकिन कुछ तैयारी में छोटी-छोटी गलितियों के कारण सफल नहीं हो पाते। GATE की परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, देश की 7 आईआईटी (IIT),नेशनल कोर्डिनेसन बोर्ड, गेट डिपार्टमेंट ऑफ हाईयर एजुकेशन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और भारत सरकार मिलकर करती है। ये परीक्षा काफी कठिन होती है। इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। आइए आपको बताते हैं कि घर बैठे कैसे इन टिप्स की मदद आप GATE परीक्षा की तैयारी बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन टिप्स की मदद से घर बैठे करें GATE परीक्षा की तैयारी
2 of 5
गेट परीक्षा की जानकारी –
GATE पेपर के पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें। ये 3 घंटे का पेपर होता है, जिसमें 65 प्रश्न आते है, इसमें वैकल्पिक और संख्यात्मक जबाब वाले प्रश्न होते है।
विज्ञापन
इन टिप्स की मदद से घर बैठे करें GATE परीक्षा की तैयारी
3 of 5
विषय और पाठ्यक्रम की अच्छी जानकारी –
GATE में बहुत सारे पाठ्यक्रम है, तो आप अच्छे से इन पाठ्यक्रम की जानकारी हासिल कर लें। अपने अनुसार पाठ्यक्रम का चुनाव करें और उसके अनुसार पढ़ाई शुरू करें। पिछले सालों के पेपर पढ़ कर विषय की जानकारी हासिल करें और एक गेट एग्जाम में स्कोर के लिए एक लक्ष्य निश्चित करें।
इन टिप्स की मदद से घर बैठे करें GATE परीक्षा की तैयारी
4 of 5
अच्छी किताब और मेटेरियल का चुनाव –
गेट परीक्षा की शुरुआत में सबसे पहले अच्छी किताब और मेटेरियल का चुनाव जरूरी है। एक विषय पर 2 किताबें काफी है। पढ़ाई के लिए हमेशा पहली प्राथमिकता किताबों को दें, इसके बाद कोई और रिसोर्स अपनाएं।
इन टिप्स की मदद से घर बैठे करें GATE परीक्षा की तैयारी
5 of 5
मॉक (Mock) टेस्ट की प्रैक्टिस –
मॉक टेस्ट की तैयारी आप दो तरीके से कर सकते है। एक आप खुद से रोजाना तैयारी कर सकते है और दूसरा ऑनलाइन मॉक टेस्ट दे सकते है। मॉक टेस्ट देने से आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा। इसमें आपको पता चलेगा कि किस सवाल में आप कितना समय ले रहे है और कितने जबाब सही निकलते हैं।