फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में नहीं है डिग्री की जरूरत, और कमाई है शानदार

Wed, 28 Dec 2016 02:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अक्सर लोग कहते हैं कि जितना ज्यादा पढ़ोगे उतनी ही अच्छी नौकरी करोगे। लेकिन आज के समय में अच्छी डिग्री होकर भी अच्छी कमाई नहीं होती। सचिन तेंदुलकर का ही उदाहरण ले लीजिए। सचिन सिर्फ दसवीं पास हैं और भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उनकी सफलता के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इसलिए जरूरी नहीं कि सफल होने के लिए कॉलेज डिग्री होनी ही चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ करियर ऑप्शन्स जिसमें बिना डिग्री के भी लाखों-करोड़ों रुपए कमाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फोटोग्राफर

अगर फोटो खींचना आपको पसंद है तो फोटोग्राफर बन कर आप भी बढ़िया कमाई कर सकते हैं। फैशन फोटोग्राफर, वन्यजीव फोटोग्राफर, फूड फोटोग्राफर और कई अन्य तरह की फोटोग्राफी के जरिए आप लाखों कमा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वेडिंग प्लानर

भारत में शादियां किसी इवेंट से कम नहीं होती। ऐसे में लोग वेडिंग प्लानर की मदद लेते हैं ताकि सभी कुछ अच्छे से हो जाए। वेडिंग प्लानर बनने के लिए कोई कोर्स या डिग्री की जरूरत नहीं होती। अगर आप किसी इवेंट को अपनी क्रिएटिविटी के साथ अच्छे से आयोजित कर सकते हैं तो वेडिंग प्लानिंग आपके लिए सबसे उपयुक्त करियर ऑप्शन है।

4 of 6
मॉडलिंग

भारत में मॉडलिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। रैंप पर चलने का शौक है तो मॉडलिंग में आप खूब नाम कमा सकते हैं। मॉडलिंग में आने के लिए आपको किसी डिग्री की जरूरत नहीं है। इसमें पैसा भी खूब है। आपके पास बस आकर्षक व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का होना जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
बिजनेस

आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कई युवा स्टार्ट-अप्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। फूड, कपड़े, ऑनलाइन और भी कई जरिए हैं बिजनेस शुरू करने के। अपको बस एक अच्छे आइडिया और थोड़ी पूंजी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिटनेस ट्रेनर

आजकल ज्यादातर लोग अपनी सेहत को लेकर सजग हो गए हैं। सभी हेल्दी लाइफस्टाइल जीना चाहते हैं और इसके लिए जिम या फिटनेस ट्रेनर की ओर रुख कर रहे हैं। फिटनेस ट्रेनर बनने के लिए आपको किसी डिग्री की तो जरूरत नहीं है लेकिन फिटनेस और खानपान की जानकारी होना अहम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें