लोगों का मानना है कि आईएएस परीक्षा में सफल होने के लिए हर रोज 16 से 18 घंटे की पढ़ाई करना बहुत जरूरी है। लोगों का ये भी कहना है कि इस परीक्षा के लिए बहुत परिश्रम के साथ तैयारी करनी पड़ती है जिसके चलते सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना होता है और जिंदगी की बाकी सारी चीजें भूल जानी पड़ती हैं लेकिन असल में ऐसा नहीं है।
क्या आपको पता है कि कुछ लोग IAS ऑफिसर बनने के लिए अपने आप को एक कमरे में बंद कर लेते हैं और कम से कम समय बर्बाद करते हुए पूरा समय बस पढ़ाई को ही सौंप देते हैं। सच तो यह है कि आईएएस परीक्षा की तैयारी करने के लिए यह बिल्कुल जरूरी नहीं कि आप खुद को दुनिया से अलग कर लें।
विज्ञापन
ये टिप्स बड़ी आसानी से बना देंगे आपको IAS ऑफिसर
2 of 7
आप अपनी जिंदगी को बिल्कुल सामान्य रख सकते हैं। जरूरत केवल पूरी गंभीरता और सामंजस्य से पढ़ाई करने की है। सच तो यह है कि अगर आप आराम और मनोरंजन से दूर रहने लगेंगे तो आपकी पढ़ाई अच्छे से कभी नहीं हो पाएगी। इसलिए आप पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे कामों के लिए भी समय जरूर दें। आइए आपको बताते हैं कुछ आसान टिप्स जो IAS ऑफिसर बनने में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
ये टिप्स बड़ी आसानी से बना देंगे आपको IAS ऑफिसर
3 of 7
पढ़ाई की क्वॉन्टिटी नहीं, क्वालिटी चाहिए
पढ़ाई का संबंध इस बात से कभी नहीं होता कि आपने कितने घंटे पढ़ाई की जरूरी ये है कि आपकी पढ़ाई कैसी थी। सिर्फ पढ़ाई करनी है इसलिए पढ़ लेना और इसके घंटे गिनकर खुश हो जाने से कोई फायदा नहीं होता। अगर आप 16 घंटे तक किताब लेकर बैठे रहते हैं लेकिन न तो आप पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं और न ही आपको ज्यादा कुछ समझ में आ रहा है तो ऐसी पढ़ाई करने से कोई फायदा नहीं है।
ये टिप्स बड़ी आसानी से बना देंगे आपको IAS ऑफिसर
4 of 7
पढ़ाई के साथ अनुशासन भी जरूरी
परीक्षा से पहले के कुछ दिनों में कई-कई घंटे पढ़ाई के पीछे देने से बेहतर है कि आप हर रोज कुछ घंटे की लगतार पढ़ाई करें। ऐसा करने से आपको परीक्षा की तैयारी बेहतर रूप से पहले से ही हो जाएगी। आपको बता दें कि पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन बनाए रखना भी बहुत जरूरी होता है। ये नहीं कि किसी दिन 8-10 घंटे पढ़ लिए और किसी दिन 1 घंटे बाद ही मस्ती करने लगे।
विज्ञापन
ये टिप्स बड़ी आसानी से बना देंगे आपको IAS ऑफिसर
5 of 7
कंसंट्रेशन बनाए रखें
लगातार कई घंटे पढ़ते रहने से दिमाग की समझने और ग्रहण करने की क्षमता कम होती चली जाएगी। अपनी एकाग्रता को इतने घंटों तक कायम रखना बहुत मुश्किल होता है और ये आपकी तैयारी के लिहाज से भी बहुत गलत है। पढ़ाई में अपने कंसंट्रेशन को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
ये टिप्स बड़ी आसानी से बना देंगे आपको IAS ऑफिसर
6 of 7
ब्रेक भी जरूरी
पढ़ाई के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि लगातार पढ़ाई न खिंच रही हो। ये देखा गया है कि डेढ़ से दो घंटे तक लगातार पढ़ना और फिर करीब आधे घंटे का ब्रेक लेना सही होता है। ऐसा करने से पढ़ाई की एनर्जी बनी रहती है और एकाग्रता बनाए रखना भी काफी आसान हो जाता है।
मनोरंजन भी जरूरी
इसके साथ ही आराम, मनोरंजन तथा हॉबी को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी होता है। ऐसा करने से पढ़ाई की ललक को बनाए रखने में सुविधा होती है।