अच्छी जॉब, अच्छी कंपनी और अच्छी सैलरी हर आदमी का सपना होता है। लेकिन इन तीनों को एकसाथ पाने के लिए आपको काफी मशक्क्त करनी पड़ती है और उसके बाद जो हासिल होता है उसकी बात ही अलग होती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन जॉब्स और उनके सैलरी पैकेज के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन
इन सेक्टर्स में हैं जॉब और सैलरी के अच्छे अवसर, जानें कैसे करें अप्लाई
2 of 6
मार्केटिंग प्रोफेशनल्स
मार्केटिंग के सेक्टर में काम करना इन दिनों सबसे अच्छा है। आपको इस जॉब सेक्टर में अच्छी से अच्छी कंपनी और बेहतरीन सैलरी दोनों एकसाथ मिल सकती है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन-
मार्केटिंग अथवा विजनेस एडमिनेस्ट्रेन में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री जरूरी है। इसके बाद आपको किसी भी अच्छी कंपनी में इंटरव्यू के ऑफर जरूर आएंगे।
सैलरी पैकेज-
आप इस सेक्टर में जितना अनुभव हासिल करेंगे उतना सैलरी पकेज आपका बढ़ता रहेगा। मार्केटिंग मैनजर की सैलरी 6 से 7 लाख रुपये प्रति वर्ष से शुरू होकर 22 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकती है।
विज्ञापन
इन सेक्टर्स में हैं जॉब और सैलरी के अच्छे अवसर, जानें कैसे करें अप्लाई
3 of 6
आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स
आपको बता दें कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को बहुत अच्छी सैलरी का पैकेज दिया जाता है लेकिन इसके लिए कंप्यूटर और कंप्यूटर लैंग्वेज में श्रेष्ठ होना जरूरी है। अगर आपके द्वारा तैयार किया गया सॉफ्टवेयर मार्केट में छा गया तो नाम, फेम और पैसा बस आपका ही है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
कंप्यूटर साइंस या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करें। इसके अलावा कई कंपनियों में मास्टर डिग्री को भी काफी अहमियत दी जाती है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी खुद कैंपस प्लेसमेंट का प्रोग्राम आयोजित करते हैं जहां से अच्छी कंपनी में आप अप्लाई कर सकते हैं।
सैलरी पैकेज-
आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की सैलरी उनके अनुभव के आधार पर 25 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच सकती है।
इन सेक्टर्स में हैं जॉब और सैलरी के अच्छे अवसर, जानें कैसे करें अप्लाई
4 of 6
इंवेस्टमेंट बैंकर्स
इंवेस्टमेंट बैंकर्स किसी भी एजुकेशनल फील्ड से आ सकते हैं बस उनका गणित काफी मजबूत होना चाहिए। इनका काम विभिन्न कंपनियों, संस्थानों और सरकारी संस्थाओं को आर्थिक लक्ष्य प्राप्त करने, सही जगह इंवेस्ट करने और पैसों से जुड़ी योजनाएं बताना है। ये कंपनियों के आर्थिक सलाहकार के रूप में भी काम करते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
न्यूनतम स्तर पर फाइनेंस, अकाउंटिंग या गणित में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी। इसके बाद आप किसी भी अच्छी कंपनी में अप्लाई कर सकते हैं।
सैलरी पैकेज
अनुभव बढ़ने के साथ-साथ इंवेस्टमेंट बैंकर्स की सैलरी भी बढ़ती रहती है। वैसे ये 26 से 28 लाख प्रति वर्ष तक होती है।
विज्ञापन
इन सेक्टर्स में हैं जॉब और सैलरी के अच्छे अवसर, जानें कैसे करें अप्लाई
5 of 6
चार्टर्ड अकाउंटेंट
चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। आपको बता दें कि सीए की सैलरी शुरुआत में ही बहुत ज्यादा होती है। फिलहाल सीए की जॉब भारत में एक ट्रेंडिग जॉब के तहत आती है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद किसी अच्छे संस्थान से 2 साल का चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रोग्राम का कोर्स करने से आपको किसी भी अच्छी कंपनी में नौकर मिल सकती है।
सैलरी पैकेज
अनुभव बढ़ने के साथ-साथ सैलरी भी आसमान को छूती है। एक सीए को 35 से 38 लाख प्रति वर्ष तक का सैलरी पैकेज मिल सकता है।
इन सेक्टर्स में हैं जॉब और सैलरी के अच्छे अवसर, जानें कैसे करें अप्लाई
6 of 6
कमर्शियल पायलट
आपको बता दें कि कमर्शियल पायलट की सैलरी भी काफी बेहतरीन होती है। पिछले कुछ समय में इस सेक्टर में काम के काफी अवसर बढ़े हैं, ऐसे में लोग इस तरफ रूख कर रहे हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
एयरक्राफ्ट ऑपरेशन, एविएशन, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद किसी अच्छी कंपनी में अप्लाई करें।
सैलरी पैकेज
अनुभव बढ़ने के साथ-साथ सैलरी 35 से 38 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकती है।