सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
सरकारी व निजी, दोनों क्षेत्रों में मौके
इस क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में संभावनाएं हैं। वे ऑयल एवं गैस कंपनियों, पेट्रोकेमिकल उद्योग, एयरपोर्ट, रेलवे, पोर्ट एवं शिपिंग उद्योग, सरकारी फायर सर्विस विभाग तथा आपदा प्रबंधन संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस क्षेत्र में फायर ऑफिसर, सेफ्टी इंजीनियर, रिस्क मैनेजर और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्सपर्ट जैसे पदों पर काम करने के अवसर मिलते हैं। अनुभव और दक्षता बढ़ने के साथ युवा सेफ्टी कंसल्टेंट और ट्रेनर के रूप में भी कॅरिअर बना सकते हैं।