फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl : प्रधानमंत्री मोदी की इन आदतों को अपनाकर हर छात्र जीवन में हो सकता है सफल

Sun, 17 Sep 2017 09:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी आज अपना 67 वां जन्मदिन मनाएंगे। इस अवसर पर आइए आपको बताते हैं पीएम नरेंद्र मोदी की ऐसी 5 अच्छी आदतों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी जिंदगी में सफल हो सकते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
PM modi
अनुशासन
निजी जीवन में मोदी बहुत अनुशासित हैं और उन्हें अपने आत्म अनुशासन पर बहुत भरोसा है। उनका मानना है कि जीवन में सफल होने के लिए अनुशासित रहना बहुत जरूरी है। मोदी अपना पूरा दिन कुछ बंधे हुए नियमों पर चलाते हैं। सभी छात्रों को प्रधानमंत्री मोदी से इस बात की सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
सिर्फ 5 घंटो की नींद 
नरेन्द्र मोदी ने कई बार कहा है कि वह सिर्फ 5 घंटे की नींद लेते हैं और वो किसी भी हालत में सुबह 5.30 बजे उठ जाते हैं। जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना जिंदगी की सफलता का सूत्र है जिसे पीएम मोदी आज तक फॉलो करते आ रहे हैं और यदि आपभी जीवन में सफल होना चाहते हैं तो इस रूटीन को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लें। 

4 of 6
पीएम मोदी की वैक्स प्रतिमा - फोटो : OneWorld News
अपने कार्य पर गर्व करो
हर चीज को देखने का प्रधानमंत्री मोदी का अपना अलग दृष्टिकोण है। उनका यह दृष्टिकोण बुद्धिमत्ता से कहीं ऊपर संस्कार एवं संवेदना से परिचालित है। साथ ही उनमें जीवन के उद्देश्य को पाने की जिज्ञासा और तड़प भी देखने को मिलती है। ऐसी ही जिज्ञासा हरएक छात्र के अंदर होनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
कीमती समय की अहमियत
सफल बनने के लिए समय की अहमियत को समझना बहुत जरूरी है और ये बात मोदी बखूबी जानते हैं। मोदी अपना सारा काम एक तय सीमा के भीतर ही करना पंसद करते हैं। प्रधानमंत्री की इस आदत से सीख लेकर हर छात्र को अपने जीवन में समय की अहमियत समझनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोदी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। देश-विदेश की घटनाओं पर उनकी नजर बखूबी बनी रहती है। सभी छात्रों को इससे सीख लेनी चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें