कुत्तों के खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए भी लोग रखे जाते हैं जो पहले खाने को सूंघ कर फिर उसे चख कर जांचते हैं कि वह ठीक है या नहीं। यह नौकरी करने वाले लोग अपने काम को बखूबी करते हैं क्योंकि उन्हें मोटी सैलरी मिलती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
इन लोगों का काम होता है जगह जगह से कीड़े और केंचुए इकट्ठा करके बोतल में भरना और उन्हें मछुआरों को सौंप कर आना। यह ज्यादातर रात में काम करते हैं। अच्छे कीड़े पकड़ने पर एक बोतल के 1170 रुपए तक मिल जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
यह काम कुछ दिलचस्प हो सकता है। कुछ लोगों को चेहरे के लिए बनाए गए उत्पादों का असर जांचने के लिए रखा जाता है जो मॉडलों के चेहरे को स्पर्श कर के बताते हैं कि कोई उत्पाद कितना असरदार है। लेकिन यह भी कोई आसान काम नहीं है।
4 of 10
सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन पियानो या वायलन बजाने वाले संगीतकारों के सामने रखी संगीत किताब के पन्ने पलटने के लिए भी खास तौर पर लोग रखे जाते हैं क्योंकि संगीतकारों के दोनों हाथ व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
इन लोगों का काम होता है कि तालाब के नीचे तक जा कर गोल्फ की गेंदे इकट्ठा कर के लाएं। यह काम खतरनाक भी होता है क्योंकि अक्सर तालाब की सतह पर अंधेरा होता है और कई जहरीले सांपों का भी खतरा हो सकता है। इनकी सालाना सैलरी 65 लाख तक भी होती है।
विज्ञापन
6 of 10
मछलियों की गिनती करने के लिए भी खासतौर पर लोग रखे जाते हैं। इनका काम होता है अलग अलग प्रजाति की मछलियों को पहचानना औऱ उनकी गिनती करना।
विज्ञापन
7 of 10
यह नौकरी मैक्सिको में बहुत चर्चित है जहां कुछ लोग सड़क पर घूम रहे लोग बिजली का झटका देते हैं। एक झटके की कीमत 130 रुपए से लेकर 260 रुपए तक होती है। ताज्जुब की बात यह है कि झटका लेने वाले लोग इसका बहुत मजा लेते हैं।
8 of 10
दुनिया में ऐसी भी नौकरी हो सकती है, आप सोच भी नहीं सकते। इन लोगों का काम होता है नर और मादा चूजे को अलग करना क्योंकि मादा चूजे को आगे चल कर अंडा देने के लिए रखा जाता है जबकि नर चूजा बाद में लोगों का भोजन बन जाता है।
9 of 10
भारत में लोग ट्रेनों की छत, खिड़की और न जाने कहां कहां चढ़े मिले जाते हैं लेकिन जापान में कुछ लोग खास तौर पर इसलिए रखे जाते हैं ताकि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को धक्का मार कर ट्रेन के अंदर पहुंचा सकें।
शुतुरमुर्ग के बच्चों का ध्यान रखने के लिए भी लोग नौकरी पर रखे जाते हैं। लेकिन इनका इकलौता काम होता है कि इन उत्पाती बच्चों को आपस में लड़ने से रोकें। यह काम सुनने में आसान लग सकता है लेकिन होता बड़ा मुश्किल है क्योंकि ये बहुत लड़ते हैं।