फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ऑफिस में चाहते हैं सबका चहेता बनना तो यहां मिलेंगे जरूरी टिप्स

Fri, 28 Oct 2016 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
नई नौकरी की अपनी ही खुशी होती है साथ ही होते हैं कई तरह के दबाव। ऐसे में जरूरी होता है खुद को साबित करना और सबका चहेता बनना। अच्छा काम और अच्छा स्वभाव रखना दोनों ही जरूरी हैं।

अगर इसे अपनाएंगे तो ऑफिस में बॉस के साथ साथ साथियों के भी चहेते बन जाएंगे। जानिए कुछ जरूरी टिप्स जिससे ऑफिस में सबके चहेते बन जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 13
पहनावा फॉर्मल रखें क्योंकि क्या पता कभी भी आपको बॉस या किसी सीनियर व्यक्ति से मिलने के लिए भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
अच्छा होगा जितनी जल्दी अपने साथियों का नाम याद कर लें। इशारों में न बुलाएं, अगर किसी स्थिति में सामने वाले का नाम भूल भी जाते हैं तो उससे माफी मांग कर फिर पूछ लें।

4 of 13
सवाल पूछने या मदद मांगने में कभी न हिचकिचाएं। आप उस ऑफिस में नए हैं तो जाहिर है सब कुछ नहीं जानते होंगे। लेकिन जानने की इच्छा जरूर रखें।
विज्ञापन

5 of 13
अगर आपको चीजें याद रखने में परेशानी होती है तो संस्था के बारे में नियम कानून और तौर तरीकों को लिख लेने में भी हर्ज नहीं है। एक ही चीज को बार बार पूछेंगे तो सामने वाला भी झुंझला जाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
शुरुआती दिनों में आपको काम कम ही दिया जाएगा, लेकिन काम जल्दी खत्म हो जाने पर अगली चीज का इंतजार करने के बजाए खुद से पहल करें और काम मांगें।
विज्ञापन

7 of 13
बहुत जरूरी है कि कम से कम शुरुआती दिनों में ऑफिस सही समय पर पहुंचें। समय सीमा से कुछ देर और रुखने में भी हर्ज नहीं है।

8 of 13
- फोटो : Getty Images
ऑफिस के परपंच और पॉलिटिक्स से दूर ही रहें तो बेहतर है। आपके बेहतर काम को देख कर कुछ लोगों को आपको इस दलदल में घसीटने में समय नहीं लगेगा।

9 of 13
कोशिश करें ऑफिस के समय अपना निजी काम न करें। ध्यान केंद्रित रखें।

10 of 13
- फोटो : demo pics
किसी चर्चा के दौरान आगे आगे बोलने से बेहतर है दूसरे की भी सुनें। हर चीज में अपनी राय देने से फायदा नहीं है।

11 of 13
- फोटो : getty images
अपने बॉस को अपने काम से जुड़ी हर चीज की जानकारी देते रहें। खासकर शुरुआती दिनों में समय समय पर अपने बॉस से मिलते रहने से आप दोनों के बीच अच्छा रिश्ता बनेगा।

12 of 13
- फोटो : getty images
खुद भी अपने काम का रिकॉर्ड रखें और उसे सुधारने की कोशिश करते रहें। यह आपको आगे चल कर भी बहुत मदद करेगा।
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : getty images
अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी कभी न होने दें। यही चीज है जो आपको आगे तक ले जाएगी। नौकरी के शुरुआती दिनों में ही नहीं बल्कि जिंदगी भर।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें