DU Admission
कैंपस में दूसरी लिस्ट के दाखिलों का बुधवार को आखिरी दिन था। लिहाजा, कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। इतना ही नहीं ईवनिंग कॉलेजों में भी काफी संख्या में छात्र पहुंचे। वहीं, इस बार कॉलेज की बजाय कोर्स को महत्व देते छात्रों में ट्रेंड देखने को मिला। जिसकी वजह से कई कॉलेजों में जहां सीटें तीसरी कटऑफ तक भी नहीं भर पाती थी वहां दूसरी लिस्ट के दाखिलों से ही भर गई। नॉर्थ से लेकर साउथ कैंपस व आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में भी सामान्य श्रेणी के दाखिले के लिए सीमित अवसर बचे हैं।
शनिवार को तीसरी कटऑफ
बता दें कि तीसरी कट ऑफ लिस्ट शनिवार को जारी होगी। छात्रों के पास अधिक अवसर आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में ही उपलब्ध होंगे। हालांकि दूसरी लिस्ट में नाम वापस लेने के चलते कुछ कैंपस कॉलेजों में सीटें खाली होने से छात्रों को मौका मिल सकता है। शनिवार से शुरू होने वाले दाखिले मंगलवार (तीन जुलाई) तक चलेंगे।