फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में जारी है एडमिशन प्रोसेस, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

Tue, 29 May 2018 02:07 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नए सत्र 2018-19 के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है। इसमें सभी तरह के कोर्सेस के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जून शाम 5 बजे तक है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
JOB FAIR
ऐसे करें अप्लाई :
- छात्रों को सबसे पहले डीयू के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद वे अन्य कॉलेजों में आवेदन कर सकते हैं।
- सेंट स्टीफंस और जीसस एंड मेरी कॉलेज में एडमिशन के लिए डीयू के अलावा भी आवेदन पत्र भरना होगा, क्योंकि डीयू के आवेदन पोर्टल पर कॉलेज चुनने का विकल्प नहीं होता है।
विज्ञापन

3 of 5
सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए 150 रुपए फीस देनी होगी जबकि आरक्षित वर्ग को 75 रुपए देने पड़ेंगे। स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के लिए एडमिशन फार्म में ही विकल्प भरना होगा, जिसके लिए 100 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

4 of 5
स्नातक प्रोग्राम में पांच कोर्स में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा, जबकि अन्य कोर्स में मेरिट के आधार पर सूची जारी होगी। एक ही आवेदन पत्र के माध्यम से सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईसीए, स्पोर्ट्स समेत अन्य आरक्षित सीटों पर आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुल 61 कॉलेजों में 84 अंडरग्रेजुएट कोर्सेज की करीब 57 हजार सीटों पर एडमिशन होंगे। आवेदन के बाद एडमिशन के लिए कुल 5 कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। पहली कट ऑफ 19 जून को और अंतिम कट ऑफ 12 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें