अब तक सीबीएसई समेत कई बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं हालांकि कुछ स्टूडेंस अभी भी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद आपकी सबसे बड़ी समस्या होगी कि अब 12वीं के बाद क्या किया जाए, कुछ स्टूडेंट ग्रेजुएशन की तैयारियों में जुट गए हैं तो वहीं कुछ क्रैश कोर्स की। ऐसे में चलिए हम आपको ऐसे ही क्रैश कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप 12वीं के बाद कर सकते हैं। जिससे आप कम समय में ही अच्छी कमाई कर सकते हैें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ऑफिस मैनेजमेंट
अच्छी नौकरी पाने के लिए आप ग्रेजुएशन के साथ ऑफिस मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं। ये कोर्स कई इंस्टीट्यूट में उपलब्ध है। कई संस्थानों में तो वीकेंड पर इसकी पढ़ाई करवाई जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
बेसिक कंप्यूटर
आज के जमाने में कंप्यूटर की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप किसी भी नजदीकी इंस्टीट्यूट से बेसिक कंप्यूटर का कोर्स कर सकते हैं। बेसिक नॉलेज के चलते आप अपने काम में स्मार्टनेस ला सकेंगे।
4 of 6
लैंग्वेज कोर्स
कोई भी इंटरनेशनल लैंग्वेज जानना आपके लिए प्लस प्वॉइंट हो सकता है। जब जॉब की बात आती है तो ऐसे व्यक्ति को प्रायोरिटी दी जाती है जिसे कोई इंटरनेशनल लैंग्वेज आती हो। खास तौर पर फ्रेंच, जर्मन, रशियन और स्वीडिश लैंग्वेज का क्रेज है।
विज्ञापन
5 of 6
डिजिटल मार्केटिंग
ऑनलाइन मार्केटिंग का गुण सीखना काफी जरूरी हो गया है। डिजिटल मार्केटिंग का क्रैश कोर्स आपको दूसरे लोगों से काफी आगे कर सकता है।
पर्सनालिटी डेवलपमेंट
अच्छी पर्सनालिटी वाला व्यक्ति हर जगह अव्वल होता है हालांकि लोग पर्सनालिटी का मतलब लुक को मान लेते हैं जबकि ऐसा नहीं है। आप किस तरह बात करते हैं, आपकी बॉडी लैंग्वेज कैसी है, इंटरव्यू में सफलता के लिए ये काफी अहम होता है।