फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 होगा इंटरनेट पर 'हिंदी' का साल, जानें क्यों

Fri, 28 Apr 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
यूजर्स - फोटो : Source
विज्ञापन
गूगल और केपीएमजी (KPMG) की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि साल 2021 तक हिंदी के यूजर इंटरनेट पर अंग्रेजी के यूजर को पार कर जाएंगे। इसके बाद इंटरनेट मार्केट की ये स्थिति हो जाएगी कि हिंदी, मराठी और बंगाली के यूजर्स ही इंटरनेट बाजार का ग्रोथ तय करेंगे।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 तक इंटरनेट पर तकरीबन 536 मीलियन यूजर्स भारतीय भाषाओं के होंगे, जो कि कुल इंग्लिश यूजर्स (199 मीलियन) के 2.5 गुना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तान के कुल इंटरनेट यूजर्स के 75% यूजर्स भारतीय भाषाओं के होंगे।  

ये भी देखेंः JEE Main 2017 : टॉपर कल्पित ने बताया अपनी सफलता के पीछे का राज
विज्ञापन

2021 होगा हिंदी का साल..

रिपोर्ट में प्रकाशित अन्य महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं...

-पिछले 5 सालों 2011 से 2016 के बीच इंडियन लेंग्वेज इंटरनेट यूजर्स की संख्या में 450% का इजाफा हुआ है। पहले जो संख्या 42 मीलियन थी वो अब 234 मीलियन हो गई है। साल 2021 तक इसे 536 मीलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। अगर रोज 10 इंटनेट यूजर बढ़ते हैं तो उनमें से 09 किसी भारतीय भाषा के होंगे। 

-भारतीय भाषाओं के कुल 99% यूजर मोबाइल से इंटरनेट यूज करते हैं। वहीं भारत के कुल इंटरनेट यूजर्स में से 78% मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। 

-68% यूजर्स को ऐसा लगता है कि लोकल लेंग्वेज में जो डिजीटल कंटेंट मिलता है वो अंग्रेजी से ज्यादा भरोसेमंद है। 

-32 मिलियन इंडियन लेंग्वेज इंटरनेट यूजर ऐसे हैं जो डिजीटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ही सिर्फ न्यूज कंटेट के लिए करते हैं। 

ये भी देखेंः UPSC 2017: 700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित​

2021 होगा हिंदी का साल...

आज से 4 साल बाद भारतीय भाषाओं के कुल इंटरनेट यूजर्स में से 1 तिहाई सिर्फ हिंदी में इंटरनेट यूज कर रहे होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक 201 मीलियन हिंदी के यूजर्स, 51 मीलियन मराठी के और 42 मीलियन बंगाली भाषा के यूजर होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें