फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career: सिर्फ नौकरी नहीं, अपने सपनों और जुनून को ध्यान में रखकर तय करें करियर की दिशा; ऐसे लें अहम फैसले

Sat, 24 May 2025 01:45 PM IST
शाहीन परवीन मरीना मिलोशेवा, पियर विश्वविद्यालय

सार

Career Planning: करिअर का चुनाव जिंदगी के सबसे अहम फैसलों में से एक होता है। यह केवल एक नौकरी या पढ़ाई का विकल्प नहीं, बल्कि आपके सपनों, रुचियों और भविष्य की दिशा का निर्धारण करता है। सही करिअर चुनते समय जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य, योग्यता और रुचियों को समझें और ऐसे विकल्प चुनें।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Future Goals: आपसे कभी न कभी किसी ने यह सवाल जरूर पूछा होगा कि आप करिअर में क्या करना चाहते हैं? यह एक वाजिब सवाल है, जिसका जवाब आपको बगैर किसी संकोच के देना चाहिए। अगर अभी तक आपने जीवन और कॅरिअर से जुड़े अहम फैसले नहीं लिए हैं, तो ऐसा कोई भी निर्णय लेने का यही सही समय है। ऐसा इसीलिए जरूरी है, क्योंकि ऐसी फैसले ही आपके जीवन को बेहतर दिशा की ओर ले जाते हैं।

यदि आप अभी तक यह नहीं जानते कि आप जीवन में करना क्या चाहते हैं, तो इससे आप भविष्य की उन तस्वीरों को देख पाएंगे, जो आपके लक्ष्यों से मेल खाते हों। यदि आप यह नहीं जानते हैं। कि आप जीवन में क्या करना चाहते हैं, तो यहां कुछ तरकीबें बताई गई हैं, जिन पर अमल करके आप इसकी पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

करिअर के लिए लक्ष्य बनाएं

यदि आप वास्तव में यह नहीं जानते हैं कि आप अपने जीवन में क्या करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करें। ऐसा करते समय यह विचार करें कि आप खुद को आज से पांच या दस साल बाद कहां देखते हैं। साथ ही यह भी विचार करें कि आपको सबसे ज्यादा क्या करना पंसद है और आप किस चीज में सर्वश्रेष्ठ हैं। इसके अतिरिक्त यदि आपको अपनी खूबियों के बारे में नहीं पता है, तो इसके लिए उन लोगों से बात करें, जो इनकी पहचान करने में मदद कर सकें।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

योजना बनाएं

अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करें। इसके लिए एक योजना बनाएं और उस योजना में यह शामिल करें कि अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए क्या मुझे प्रशिक्षण, कार्य अनुभव या शिक्षा की आवश्यकता है। इसके बाद अपनी रुचि और योग्यता के आधार पर उन कंपनियों की तलाश करें, जहां आप काम करना चाहते हैं।

4 of 5
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

मदद लें

अगर आप अपने कॅरिअर को लेकर अभी भी असमंजस में हैं, तो उन लोगों से बात करें, जो आपके क्षेत्र के जानकार हैं। दरअसल जब आप ऐसे लोगों से करिअर से संबंधित सलाह लेते हैं, जो पहले से ही उस क्षेत्र में कार्यरत हैं, जहां नौकरी करना आपका सपना भी है, तो वे लोग लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सही तरीके से आपका मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही वे लोग लक्ष्यों को पूरा करने के दौरान आने वाली चुनौतियों से पहले ही आगाह कर देते हैं, जिससे आपके लिए अपने सपनों को पूरा करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सार्थक काम खोजें

आपको ऐसी नौकरी के बारे में भी विचार करना चाहिए, जो भविष्य में आपके तनाव का कारण न बने और सार्थक भी हो। साथ ही आपके मूल्यों के अनुरूप हो। इसके अतिरिक्त एक सार्थक नौकरी वह है, जो आपको एक अच्छा कार्य-संतुलन बनाने और खुद को रचनात्मक रूप पेश करने का अवसर देती है।    

- द कन्वर्सेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें