CBSE Board 10th 12th Result 2025: सीबीएसई ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% बच्चे पास हुए हैं।