फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बार किस देश में लगानी पड़ी इंटरनेट पर पाबंदी? किस स्थान पर है पाकिस्तान

Tue, 17 Dec 2019 04:29 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
'मैं असम के अपने भाई-बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उन्हें CAB के पारित होने के बाद चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि कोई भी आपके अधिकार, अलग पहचान और खूबसूरत संस्कृति को नहीं छीन सकता। ये फलती-फूलती रहेगी।'

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 12 दिसंबर को किया गया ट्वीट है। लेकिन जिस दिन प्रधानमंत्री ने असम के लोगों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के माध्यम से यह संदेश दिया, उस दिन राज्य में इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। इंटरनेट बंद करने का बड़ा कारण था राज्य समेत पूरे देश में शांति व्यवस्था कायम रखना।
विज्ञापन

2 of 7
सीएए का विरोध करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) बुधवार को राज्यसभा से पारित हुआ और अब यह अधिनियम (CAA - Citizenship Amendment Act) बन चुका है। इस दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर भारत में बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू हो गए। 
  • प्रदर्शन उग्र होता देख राज्य सरकारों को इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगानी पड़ी। उत्तर प्रदेश में भी अलीगढ़ समेत अन्य कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया गया। इंटरनेट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए किसी तरह की गलत खबर या अफवाह न फैले, इसलिए जगह-जगह इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई। 
  • इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि भारत में अब तक कितनी बार इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है? किस राज्य में सबसे ज्यादा पाबंदी लगी है? भारत के अलावा अन्य देशों में इंटरनेट पर कितनी पाबंदी लगती है? इसमें पाकिस्तान किस स्थान पर है?

भारत में किस साल कितनी बार लगी इंटरनेट पर पाबंदी

विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixr8
  • 2019 - अब तक पूरे भारत से 91 मौकों पर इंटरनेट बंद किए जाने के मामले सामने आए हैं।
  • 2018 - 134 बार इंटरनेट बंद हुए
  • 2017 - 79 बार इंटरनेट पर पाबंदी
  • 2016 - 31 बार इंटरनेट पर रोक
  • 2015 - 14 बार इंटरनेट पर पाबंदी लगी थी
स्त्रोत : इंटरनेट शटडाउन्स  

सबसे लंबे समय तक किस राज्य में बंद रहा इंटरनेट

4 of 7
इंटरनेट पाबंदी (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
  • जम्मू-कश्मीर - 134 दिन और जारी (अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद चार अगस्त 2019 को यहां इंटरनेट पर पाबंदी लगी। कई जगह यह पाबंदी हट गई है, लेकिन कुछ इलाकों में अब भी रोक जारी है)। इससे पहले सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जम्मू-कश्मीर में 8 जुलाई 2016 से 19 नवंबर 2016 तक (133 दिन) चला था, जब आतंकी बुरहान वानी की मौत हुई थी। उग्र प्रदर्शन रोकने और हालात सामान्य बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया।
  • लद्दाख (करगिल) - 8 अगस्त 2019 से 17 दिसंबर 2019 तक (130 दिन और जारी)
  • दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) - 100 दिन (8 जून 2019 से 25 सितंबर 2017) (गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के दौरान हालात को नियंत्रण में रखने के लिए यह कदम उठाया गया था)
  • बूंदी (राजस्थान) - 8 दिन (2 से 10 जनवरी 2018)
2012 से अबतक उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कितनी बार बंद हुआ इंटरनेट
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
  • भारत में इंटरनेट पाबंदी के कुल मामले - 363
  • जम्मू-कश्मीर - 180
  • राजस्थान - 67 
  • उत्तर प्रदेश - 18 
पाकिस्तान समेत किस देश की क्या स्थिति
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
इंटरनेट शटडाउन के आंकड़ों के अनुसार, 2018 में इन 10 देशों में इंटरनेट पर पाबंदी के सबसे ज्यादा मामले रहे। 
  1. भारत - 134
  2. पाकिस्तान - 12
  3. ईराक - 7
  4. यमन - 7
  5. इथोपिया - 6
  6. बांग्लादेश - 5
  7. कॉन्गो - 5
  8. माली - 2
  9. फिलिपीन्स - 2
  10. रूस - 2
ये भी पढ़ें : कितनी होती है एक फांसी के फंदे की कीमत, भारत में अब तक कितनों को मिली यह सजा

इंटरनेट बंद करने के मामले में क्या कहता है कानून

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर
  • भारत में इंटरनेट सेवाएं रोकने के लिए अभी दो कानूनी प्रावधान और एक नियमावली है। ये हैं- कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर 1973 (CRPC), इंडियन टेलिग्राफ एक्ट 1885 और टेंपररी सस्पेंशन ऑफ टेलिकॉम सर्विसेज (पब्लिक इमर्जेंसी या पब्लिक सेफ्टी) रूल्स 2017।
ये भी पढ़ें : क्या नागरिकता कानून 2019 को लागू करने से इनकार कर सकती हैं राज्य सरकारें?
  • इनके आधार पर ही सरकारी एजेंसियां भारत के जिलों या राज्यों में इंटरनेट बंद करने का फैसला करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें